कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत मिलने पर किशनगंज के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शहर के गांधी चौक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।
कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए आज कांग्रेस के लिए ऐतिहासिक दिन है। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली। कार्यकर्ताओं ने कहा की केंद्र की सरकार हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव प्रचार कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गयी और उनकी लोकसभा सदस्यता को रद्द कर दी गयी, जिससे आक्रोशित होकर कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस पार्टी को अपना मत देकर जिताने का काम किया है।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।
