Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

ED ने लालू परिवार से सम्बंधित 6.02 करोड़ की संपत्ति किया अटैच

ED ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार से सम्बंधित छह अचल संपत्तियों को अटैच किया है। नई दिल्ली, ग़ाज़ियाबाद और पटना में कुल 6.02 करोड़ रुपए की सम्पति अटैच की गई है। ED अनुसार, ये संपत्ति पूर्व मुख्यमंत्री व लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बेटी राज्य सभा सांसद मीसा […]

आशा कार्यकर्ताओं का धरना – ‘एक हज़ार में काम नहीं, दस हज़ार से कम नहीं’

बिहार राज्य आशा कार्यकर्ता संघ में उपाध्यक्ष बापतारणी शरण ने कहा कि यदि आशा कार्यकर्ता नहीं होंगी, तो बिहार में स्वास्थ्य सेवा ठप हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर सरकार द्वारा आशा कार्यकर्ताओं की 9 सूत्री मांगों को नहीं सुना गया, तो अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

कटिहार फायरिंग: ऊर्जा मंत्री के बयान पर ओवैसी ने पूछा – “ऐसे हराया जाएगा भाजपा को?”

कटिहार के बारसोई में अनियमित बिजली सप्लाई के विरोध में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने गोलियां चला दी थीं। पुलिस की गोली से दो युवकों की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

“कोई बदमाशी करेगा तो पुलिस क्या करेगी, लाठी और गोली तो चलती है”- ऊर्जा मंत्री का बयान

ऊर्जा मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर कोई बदमाशी करेगा, तो पुलिस लाठी और गोली चलाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों के उकसावे के बाद ही पुलिस ने कार्रवाई की है।

Purnia Lok Sabha Seat का इतिहास: आज़ादी से लेकर अब तक किस नेता ने कब और कैसे जीता चुनाव?

आने वाले लोकसभा चुनाव की बात करें तो अभी पूर्णिया सीट पर परिस्थिति काफी बदल गई है। महागठबंधन की सरकार में जदयू और कांग्रेस दोनों शामिल है। वहीं विपक्ष के INDIA गठबंधन में भी जदयू और कांग्रेस दोनों है। ऐसे में संतोष कुशवाहा और उनके विरोधी उदय सिंह, दोनों ही INDIA गठबंधन का हिस्सा हैं।

मांझी के शेरशाहबादी मुस्लिमों पर दिये विवादित बयान पर केस दर्ज

जीतन राम मांझी ने किशनगंज में शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि शेरशाहबादी समुदाय के लोग आदिवासियों की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करते हैं। उन्होंने शेरशाहबादी मुस्लिमों पर बिहार सरकार की ज़मीन पर क़ब्ज़ा करने का भी आरोप लगाया था।

बारसोई में जनरल डायर की तरह फायरिंग हुई: अख्तरुल ईमान

AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष और अमौर विधायक ने इस घटना को सरकार की नाकामी करार दिया और मरने वालों को शहीद बताया।

कटिहार पुलिस फायरिंग: भाजपा ने नीतीश सरकार को घेरा, इस्तीफे की मांग

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बिहार सरकार को हिटलर शाही सरकार बताया और कहा कि यह सरकार लोकतंत्र को लाठीतंत्र में बदलना चाहती है।

अनियमित बिजली के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों पर पुलिस फायरिंग, एक की मौत

जानकारी के अनुसार, कुछ उग्र युवाओं द्वारा बिजली विभाग के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई। आक्रोशित लोगों को कंट्रोल करने के लिए पहले पुलिस ने लाठीचार्ज की और फिर फायरिंग कर दी, जिसमें 3 लोगों को गोली लगने की सूचना है।

बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं पूर्व सांसद अश्वमेध देवी

बिहार सरकार ने राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन करते हुए पूर्व सांसद अश्वमेध देवी को अध्यक्ष नियुक्त किया है। अश्वमेध देवी, जदयू की समस्तीपुर इकाई की जिलाध्यक्ष हैं। 2000 और अक्टूबर 2005 के चुनाव में अश्वमेध देवी समस्तीपुर ज़िले के कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुनी गईं थी। वहीं 2009 के लोकसभा चुनाव वह उजियारपुर […]

अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बने राजेंद्र कुमार, महादलित आयोग के संतोष निराला

बिहार सरकार ने बिहार राज्य अनुसूचित जाति आयोग का पुनर्गठन कर पूर्व विधायक राजेंद्र कुमार को अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजेंद्र कुमार राजद के नेता हैं। पूर्वी चंपारण ज़िले के हरसिद्धि विधानसभा से 2015 में विधायक बने थे। वहीं, पूर्व मंत्री संतोष निराला को बिहार राज्य महादलित आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। संतोष निराला […]

बिहार अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व विधायक रेयाजुल हक़ राजू, नौशाद आलम उपाध्यक्ष

गोपालगंज के पूर्व विधायक रेयाजुल हक़ उर्फ़ राजू को बिहार अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नौशाद आलम को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

कौन हैं बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड के नए चेयरमैन सलीम परवेज़?

सलीम परवेज़ सारण लोकसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ते रहे हैं। 2009 का लोकसभा चुनाव उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के खिलाफ बसपा के टिकट पर लड़ा और 2014 में जदयू टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी के खिलाफ चुनाव लड़ा।

मांझी का बयान सीमांचल में दलित-शेरशाहबादी को लड़ाने की कोशिश – कांग्रेस नेता तौक़ीर आलम

कटिहार के कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने पूर्व मुख्यमंत्री पर पलटवार करते हुए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। तौक़ीर आलम ने कहा कि भाजपा सीमांचल में हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने और सामाजिक ताने–बाने को तोड़ने में नाकाम रही है, इसलिए अब भाजपा ने जीतनराम माँझी को मोहरा बनाकर दलित और शेरशाहबादी मुस्लिम को लड़ाने की कोशिश शुरू कर दी है।

सीमांचल में बोले मांझी – दलितों की जमीन पर कब्जा करते हैं शेरशाहबादी मुस्लिम

हाल ही में जीतनराम मांझी की पार्टी भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन में शामिल हुई है। दिल्ली में इसी हफ्ते मंगलवार को हुई एनडीए की बैठक में मांझी ने भी हिस्सा लिया था। इस बैठक के बाद मांझी का यह पहला सीमांचल दौरा है।

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?

सुपौल पुल हादसे पर ग्राउंड रिपोर्ट – ‘पलटू राम का पुल भी पलट रहा है’

बीपी मंडल के गांव के दलितों तक कब पहुंचेगा सामाजिक न्याय?