Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर फ्रेंडली फाइट का दिया इशारा, कांग्रेस की टिकट पर ही लड़ेंगे चुनाव

पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार में भी INDIA गठबंधन को मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का है, मैं उसका स्वागत करता हूं। और पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस का झंडा स्थापित करने के संकल्प के साथ जनता के बीच जाउंगा।”

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
pappu yadav hints at friendly fight on purnia lok sabha seat

सीमांचल के कद्दावर नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पूर्णिया सीट पर फ्रेंडली फाइट का इशारा दिया है। अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करने के बाद पप्पू यादव उम्मीद लगा रहे थे कि यह सीट कांग्रेस के हिस्से में आयेगी। लेकिन, पूर्णिया लोकसभा सीट राष्ट्रीय जनता दल के खाते में गई है।


पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में INDIA गठबंधन को मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस का है और वह गठबंधन में तय हुए फैसले का स्वागत करते हैं।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA के उम्मीदवारों का कई जगह पर फ्रेंडली फाइट हो रहा है, लेकिन उसके बावजूद INDIA गठबंधन मज़बूत स्थिति में है।


“डी राजा की पत्नी हमारे नेता के खिलाफ खड़ी हैं, फिर भी देश में INDIA गठबंधन मजबूत है और साथ चल रही है। कई जगह पर फ्रेंडली फाइट होने के बावजूद भी गठबंधन मजबूत है…कई सीट पर कई दल के लोग ने अपने-अपने सीट पर अपने उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया, फिर भी गठबंधन मज़बूत है,” उन्होंने कहा।

पप्पू यादव ने आगे कहा, “बिहार में भी INDIA गठबंधन को मजबूत करने का निर्णय कांग्रेस नेतृत्व का है, मैं उसका स्वागत करता हूं। और पूर्णिया की धरती पर कांग्रेस का झंडा स्थापित करने के संकल्प के साथ जनता के बीच जाउंगा।”

पप्पू यादव ने पूर्णिया से चुनाव लड़ने पर कहा कि उनकी पूर्णिया से पक्की जीत होगी और पूर्णिया में कांग्रेस का झंडा ही स्थापित होगा।

“देश ने प्रधानमंत्री के रूप में राहुल गांधी जी को चुन लिया है। मेरा संकल्प है जनता की भावानाओं के साथ खड़े रहकर राहुल गांधी जी को इस देश का प्रधानमंत्री बनाना। पूरा देश का संकल्प है राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना,” उन्होंने कहा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने आगे कहा, “सीमांचल की जनता अपने कांग्रेस के झंडा से प्यार करती है और सीमांचल में कांग्रेस का झंडा स्थापित करना मेरा पहला धर्म है। हर परिस्थिति में पूर्णिया में कांग्रेस के झंडे की जीत होगी। 4 तारीख को पूर्णिया की जनता के भावनाओं के अनुकूल कांग्रेस का झंडा पूर्णिया की धरती पर फहरायेगा।”

बताते चलें कि विपक्षी गठबंधन INDIA का बिहार में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो चुका है। सीट शेयरिंग में राजद को सबसे अधिक 26 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 9 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। सीपीआई (एमएल) को तीन और सीपीआई व सीपीएम को एक एक सीट मिली है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान