Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा: बाइक सवार अपराधियों ने पंचायत के पंच को मारी गोली, हालत नाज़ुक

परिजन का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो लक्ष्मण के मुंह से खून आ रहा था इसलिए घटना के बारे में वह कुछ अधिक बता नहीं सके। लक्ष्मण कुमार फिलहाल सहरसा के नया बाज़ार स्थित एक निजी होम में भर्ती हैं जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
panch shot dead in saharsa

सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र की दिवारी नहर के पास 2 अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी।जख्मी व्यक्ति का नाम लक्ष्मण कुमार सिंह उर्फ़ बंटी बताया जा रहा है। वह सहरसा की दिवारी पंचायत के पंच हैं।


जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 7 बजे लक्ष्मण सहरसा से अपने गांव भरौली लौट रहे थे, तभी बाइक पर सवार 2 अपराधियों ने उनका पीछा किया और उनकी बाइक के सामने आकर सीने में गोली मार दी। उनके एक परिजन ने बताया कि लक्ष्मण कुमार ने उन्हें फ़ोन कर गोली लगने की बात कही, जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें आनन फानन में सहरसा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

उन्होंने आगे बताया कि लक्ष्मण दिवारी पंचायत वार्ड संख्या 13 के पंच हैं और सहरसा में दवाई का काम करते हैं। वह शाम को काम खत्म कर अपने घर भरौली लौट रहे थे तभी 2 अज्ञात लोगों ने गोली मार दी।


परिजन का कहना है कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो लक्ष्मण के मुंह से खून आ रहा था इसलिए घटना के बारे में वह कुछ अधिक बता नहीं सके। लक्ष्मण कुमार फिलहाल सहरसा के नया बाज़ार स्थित एक निजी होम में भर्ती हैं जहां उनकी स्थिति नाज़ुक बनी हुई है।

स्थानीय थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने कहा कि दिवारी नहर के पास भरौली धकजरी के रहने वाले लक्ष्मण कुमार उर्फ़ बंटी सिंह को सीने में गोली लगी है जिसके कारण गंभीर स्थिति में निजी नर्सिंग होम में भर्ती हैं। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। गोली चलाने वाले अपराधियों की लक्ष्मण कुमार से आपसी दुश्मनी थी या घटना अंजाम देने का कोई और कारण था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान