Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

आरक्षण बिल पर बहस में मांझी पर भड़के नीतीश, कहा- “हमारी गलती थी कि इसको मुख्यमंत्री बना दिया”

नीतीश ने आगे कहा, “अब यह (मांझी) चाहता है गवर्नर बनना। यह जब हमलोगों के साथ था तब भी उल्टा पुल्टा बोलता था। लगा दीजिये गवर्नर इसको (विपक्षी सदस्यों को संबोधित करते हुए)। बनना चाहता है यह गवर्नर।”

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
nitish got angry at manjhi in the debate on reservation bill in bihar vidhansabha

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को सदन में जमकर सुनाया। नीतीश ने कहा कि मांझी की बातों का कोई सेंस नहीं है और यह उनकी गलती थी कि मांझी को मुख्यमंत्री बना दिया गया।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आरक्षण संशोधन विधेयक पर मांझी द्वारा उठाये गये सवालों के जवाब में ये बातें कहीं। संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने डांटते हुए मांझी को बैठने के लिए कहा।

नीतीश ने सदन में मौजूद मीडियाकर्मियों से मुखातिब होकर कहा कि वे लोग (मीडिया) भी बिना मतलब मांझी की बातों को पब्लिश कर देते हैं, जबिक मांझी की बातों में कोई सेंस नहीं होता है।


“इनको (मांझी को) कुछ आइडिया है, यह तो मेरी गलती है कि इस आदमी को हमने बना दिया था मुख्यमंत्री। कोई सेंस नहीं है इसको। ऐसे ही बोलते रहता है कोई मतलब नहीं है,” उन्होंने कहा।

नीतीश ने आगे कहा, “अब यह (मांझी) चाहता है गवर्नर बनना। यह जब हमलोगों के साथ था तब भी उल्टा पुल्टा बोलता था। लगा दीजिये गवर्नर इसको (विपक्षी सदस्यों को संबोधित करते हुए)। बनना चाहता है यह गवर्नर।”

मांझी के किस बयान पर बिफरे नीतीश

दरअसल, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने सदन में बोलते हुए कहा था कि उनको जातीय आधारित गणना के आंकड़ों पर भरोसा नहीं है और यह गणना ठीक से नहीं हुआ है।

“जनगणना पर हमको विश्वास नहीं है, जनगणना ठीक से हुआ ही नहीं है। लोग (जनगणना कर्मी) घर पर पहुंचे ही नहीं हैं, सिर्फ टेबल वर्क किया गया है। इसलिए उसके (जाति आधारित गणना के) आधार पर कुछ करते हैं तो स्थिति वही होगी कि जिसको हक मिलना चाहिए उसको हक नहीं मिलता है,” उन्होंने कहा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मांझी ने आगे कहा था कि अम्बेडकर साहब ने (जब आरक्षण) शुरू किया था, तो कहा था कि दस बरस में इसकी समीक्षा होनी चाहिए। क्या आज तक बिहार सरकार ने आरक्षण, चाहे सेवाओं में हो या नामांकन में हो, की समीक्षा करने का कष्ट किया है?

मांझी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि सिर्फ आरक्षण बढ़ा देने से काम नहीं चलेगा, बल्कि इसको लागू करने के लिए धरातल पर मैकेनिज्म को विकसित करना होगा, लेकिन हमसब जानते हैं कि सरकार ने आजतक ऐसा कोई मैकेनिज्म विकसित नहीं किया है।

मांझी ने संबोधन के दौरान कहा था कि आरक्षण को लागू करने के लिए धरातल पर कोई मैकेनिज्म विकसित किये बिना आरक्षण का दायरा बढ़ा देने से भी कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

बताते चलें कि बिहार विधानसभा में बिहार आरक्षण संशोधन विधेयक गुरूवार को पास हो गया। अब बिहार में 75 फीसद आरक्षण लागू हो जायेगा। उल्लेखनीय है कि सदन में विधेयक बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से पास हुआ।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान