Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राज्य में लू लगने से अब तक 9 लोगों की मौत

राज्य में लू लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अरवल के 3, जहानाबाद के एक और भोजपूर ज़िले के 5 व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा राशि देने की प्रक्रिया जारी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में गर्मी के क़हर से आम जन जीवन काफी प्रभावित रहा।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
heatwave in bihar

राज्य में लू लगने से अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अरवल के 3, जहानाबाद के एक और भोजपूर ज़िले के 5 व्यक्ति शामिल हैं। मृतकों के परिजनों को मुआवज़ा राशि देने की प्रक्रिया जारी है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में गर्मी के क़हर से आम जन जीवन काफी प्रभावित रहा।


लू के प्रति जन जागरुकता के लिए जीविका दीदियों और आपदा मित्रों के माध्यम से हर पंचायत में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसके तहत स्कूलों में ‘सुरक्षित शनिवार’ कार्यक्रम होता है, जिसमें हीट वेव से बचने के तरीकों पर विस्तृत चर्चा होती है।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

भीषण गर्मी और लू की पूर्व तैयारियों के संबंध में तीन महीने पहले बिहार के मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों और सभी ज़िला पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के बाद आवश्यक निर्देश भी जारी किये गये थे।


इन निर्देशों में मानव स्वास्थ्य की देखभाल और लू से प्रभावित मरीज़ों को अस्पतालों में दी जानेवाली सुविधाएं शामिल थीं। इस बैठक में शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों तथा चौक-चौराहों पर पेयजल या प्याऊ की समुचित व्यवस्था और आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य स्थानों पर खराब पड़े चापाकलों को मरम्मत करने का निर्णय लिया गया था।

इसके अलावा दिन के वक्त गर्म हवाओं से बचने के लिए रैन बसेरा की तर्ज़ पर आश्रय स्थलों का निर्माण तथा पशु स्वास्थ्य केंद्रों पर लू से बचाव से संबंधित पशु दवाओं की उपलब्धता और राज्य में स्थापित सभी ग्रीन यार्ड में पेयजल व चारा की व्यवस्था करना भी इन निर्देशों में शामिल थे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

One thought on “राज्य में लू लगने से अब तक 9 लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं