Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

हम लोगों के आने के बाद बिहार में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा बंद हो गया: नीतीश कुमार

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि बीच में एक बार वह उसके साथ चले गए, तो अब बहुत बड़ी-बड़ी बातें बनाता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि अब वह इधर आ गए हैं तो उधर नहीं जाना है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
hindu muslim conflict stopped in bihar after formation of our government said nitish kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को जमुई में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि उनलोगों की सरकार आने के बाद बिहार में हिंदू-मुस्लिम झगड़ा बंद हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में जनसभा में नीतीश कुमार ने कहा कि 2005 तक बिहार में हिंदू मुस्लिम का खूब झगड़ा होता था।


उन्होंने मुस्लिम मतदाताओं को संबोधित हुए कहा कि आप लोग अब उनको लाने की गलती नहीं करिएगा और उसको कभी वोट मत दीजिएगा, नहीं तो फिर से हिंदू-मुस्लिम का झगड़ा शुरू हो जायेगा।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

उन्होंने बिहार की धरती पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने को लेकर धन्यवाद कहा।


“आपने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न सम्मान दिलाकर न सिर्फ बिहार की गरिमा बढ़ाई, बल्कि वर्षों पुरानी मांग भी पूरी कर दी। यह बात बिहार के लोग भूलेंगे नहीं। आपने कर्पूरी ठाकुर जी के काम को सम्मान दिया। भाजपा के साथ मिलकर हम लोगों ने बहुत काम किया है,” उन्होंने कहा।

नीतीश कुमार ने पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर कहा कि बीच में एक बार वह उसके साथ चले गए, तो अब बहुत बड़ी-बड़ी बातें बनाता है। मुख्यमंत्री ने भरोसा देते हुए कहा कि अब वह इधर आ गए हैं तो उधर नहीं जाना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 साल से प्रधानमंत्री हैं और उन्होंने बिहार के लिए भी बहुत काम किया है।

नीतीश कुमार ने लोगों को 2005 के पहले के बिहार को याद करने की बात करते हुए कहा कि लोग तभी घर से बाहर नहीं निकलते थे।

“15 साल तक उन लोगों को मौका मिला। लेकिन, कोई काम नहीं किया। जब हम लोगों को मौका मिला तो सब कुछ बदलकर रख दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस बार बिहार की सभी 40 सीटें एनडीए जीतेगी। एनडीए 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी और अधिक मजबूती से नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे