बिहार की जमुई लोकसभा सीट से चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान में जमुई से सांसद चिराग पासवान ने अरुण भारती को जमुई लोकसभा सीट से चुनावी सिंबल दिया। चिराग पासवान ने एक्स पर अपने बहनोई को चुनावी सिंबल देने की तस्वीरें साझा की और लिखा, “विजयी भव:”।
जमुई सीट से सिंबल मिलने पर अरुण भारती ने चिराग पासवान और लोजपा (रामविलास) का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह जमुई के विकास के लिए हमेशा तत्पर हैं और स्वर्गीय राम विलास पासवान के पद चिह्नों पर आगे बढ़कर चिराग पासवान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी के लिए 400 से अधिक सीट जीतने में अपना योगदान देंगे।
Also Read Story
बता दें कि चिराग पासवान जमुई लोकसभा सीट से 2014 से सांसद हैं। उन्होंने अब यह सीट अरुण भारती को दे दी है और वह खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे। एनडीए गठबंधन में लोजपा (रामविलास) को पांच सीटें मिली हैं। इनमें जमुई, हाजीपुर, खगड़िया, समस्तीपुर और वैशाली लोकसभा सीट शामिल हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।