Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

19 जनवरी को सीमांचल पहुंचेगी मुख्यमंत्री की ‘समाधान यात्रा’

19 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला अररिया पहुंचेगा और 20 जनवरी को नीतीश कुमार किशनगंज आएंगे ।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Bihar CM Nitish Kumar

4 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा पश्चिम चंपारण से शुरू हुई है। इस पूरी यात्रा में नीतीश कुमार कोई जनसभा या रैली करते नजर नहीं आएंगे। यात्रा के दौरन मुख्यमंत्री हर जिले के अधिकारियों के साथ जिला समीक्षा बैठक करेंगे। कई जानकर इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रशांत किशोर की बिहार में पदयात्रा से जोड़कर देख रहे हैं।


मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पत्र से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चंपारण से शुरू हुई इस ‘समाधान यात्रा’ के दौरान नीतीश कुमार कुल 19 जिलों का सफर करेंगे। वह ज़िला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के अलावा योजनाओं से संबंधित क्षेत्र भ्रमण और चिन्हित समूह के साथ बैठक भी करेंगे। 4 और 5 जनवरी को पश्चिम चंपारण में कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 6 जनवरी को शिवहर, सीतामढ़ी और 7 को वैशाली जाएंगे।

इसके बाद यह यात्रा सीवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और सहरसा पहुंचेगी।


सीमांचल में भी समाधान यात्रा

19 जनवरी को मुख्यमंत्री का काफिला अररिया पहुंचेगा और 20 जनवरी को नीतीश कुमार किशनगंज आएंगे ।

अगले दिन समाधान यात्रा कटिहार पहुंचेगी। सीमांचल में मुख्यमंत्री की इस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पिछले दिनों नदी कटावरोधी कार्य का जायजा लेने नीतीश कुमार ने सीमांचल का दौरा किया था। साथ ही साथ हेलीकॉप्टर से नदी कटाव से ग्रस्त इलाकों का मुआयना किया था। इसके अलावा पिछले साल सितंबर में भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अपने बहुचर्चित सीमांचल दौरे के दौरान नीतीश कुमार की नीतियों की खूब आलोचना की थी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

‘समाधान यात्रा’ यहां होगी समाप्त

समाधान यात्रा 22 जनवरी को खगड़िया पहुंचेगी, जहां से मुख्यमंत्री वापस पटना लौटेंगे। 28 जनवरी को यह यात्रा पटना से बांका पहुंचेगी। अगले दिन 29 जनवरी को मुंगेर और लखीसराय होते हुए शेखपुरा में मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा का समापन होगा। समाधान यात्रा की संख्‍यात्‍मक बैठक में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री और जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के पत्र के अनुसार, मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान अधिकारियों से मिलकर चिन्हित जिलों की समस्याओं का निवारण करेंगे। यही वजह है कि इस यात्रा को ‘समाधान यात्रा’ का नाम दिया गया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क