Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: बनमखी नगर परिषद अध्यक्ष के भाई पर चली गोली, चचेरे भाई की मौत

गोलीबारी की यह घटना पूर्णिया के जानकीनगर थाना के कारी मंडल टोला गांव में हुई। आपसी विवाद में हुई फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी थी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष यादव के रूप में हुई है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
banmankhi nagar parishad chairman cousin murdered

पूर्णिया जिले के बनमनखी नगर परिषद की अध्यक्ष संजना देवी के चचेरे भाई को आपसी विवाद में गोली मार दी गई जिससे उसकी मौत हो गई जबकि सगे भाई विजेंद्र यादव उर्फ़ बबलू यादव की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। उन्हें पूर्णिया के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


गोलीबारी की यह घटना पूर्णिया के जानकीनगर थाना के कारी मंडल टोला गांव में हुई। आपसी विवाद में हुई फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी थी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष यादव के रूप में हुई है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

संतोष के चाचा बालकृष्ण यादव ने बताया कि बीती रात मृतक संतोष यादव और बबलू यादव जानकीनगर गांव स्थित श्राद्ध का भोज खा कर घर लौट रहे थे। तभी घर के पास करीब 8 बजे पवन यादव, नवीन यादव,और पंकज यादव ने उन्हें घेर कर गाली गलौज किया।


बालकृष्ण ने आगे कहा, ”ये लोग घर आकर गार्जियन लोग को बोला तो हम और मेरा भाई, विकास यहां से गए और बोले कि काहे ऐसा करते हैं। उसी समय नवीन, पवन और पंकज लाठी-डंडा, बन्दूक लेकर निकला और गोली चला दिया जिसमें संतोष और बबलू के सीने में गोली लग गई। संतोष की स्पॉट पर ही मौत हो गई। बबलू अभी मैक्स में भर्ती है। गोली नवीन और पवन चलाया था।”

जानकीनगर थाने में कार्यरत ए. पासवान ने बताया कि आपसी विवाद में गोली चलने की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी, जहां से 2 लोगों को पूछताछ के लिए थाने में लाया गया है। मामले में अभी तक कोई आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मृतिक संतोष के चाचा बालकृष्ण की मानें तो गोली चलाने वाले नवीन और पवन फ़रार है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान