Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

IIT JEE Main परीक्षा में किशनगंज के अबु बकर सिद्दीकी बने बिहार टॉपर

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। अभी आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा के पेपर-1 (बीटेक और बीई) का रिज़ल्ट जारी हुआ है। परीक्षा में 23 छात्रों को संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
abu bakr from kishanganj

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। अभी आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा के पेपर-1 (बीटेक और बीई) का रिज़ल्ट जारी हुआ है। परीक्षा में 23 छात्रों को संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त हुआ है।


इन 23 छात्रों का एनटीए स्कोर 100 है। यानी कि इन छात्रों को 100 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। इन 23 छात्रों में बिहार से कोई भी छात्र शामिल नहीं है। इनमें ज्यादातर छात्र तेलंगाना के हैं।

Also Read Story

बिहार चुनाव: राजनीतिक पार्टियों के घोषणापत्रों में शिक्षा को जगह देने की मांग

बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर अब नहीं लगेगा ब्याज, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

पीएम की पूर्णिया सभा में भीड़ जुटाने के लिए कंडक्टर-खलासी बनाए जा रहे शिक्षक!

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में फीस वृद्धि से सीमांचल के छात्रों पर कितना असर

दशकों पुरानी मांग पूरी, टेढ़ागाछ को मिलेगा डिग्री कॉलेज

बिहार के सरकारी विद्यालयों में लिपिक व चपरासी पदों पर होगी नियुक्ति, अनुकंपा का भी रास्ता खुला

स्थानांतरित शिक्षकों के लिए विद्यालय आवंटन प्रक्रिया शुरू

बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास करने के बावजूद अभ्यर्थी बेरोज़गार, महीनों बाद भी नियुक्ति नहीं

बिहार में सिर्फ कागज़ों पर चल रहे शिक्षा सेवक और तालीमी मरकज़ केंद्र?

क्या होता है एनटीए स्कोर?

ज्ञात है कि एनटीए स्कोर एक से अधिक सत्रों में आयोजित पेपरों में नॉर्मलाइज्ड स्कोर होते हैं। यह उन सभी छात्रों के रिलेटिव परफॉरमेंस पर आधारित होते हैं, जो उन सत्रों की परीक्षा में शामिल हुए थे। प्रत्येक सत्र के परीक्षार्थियों के लिए प्राप्त अंकों को 100 से 0 तक के पैमाने में परिवर्तित पर एनटीए स्कोर प्राप्त किया जाता है।


किशनगंज के अबु बकर बिहार टॉपर

आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में किशनगंज के अबु बकर सिद्दीक़ी ने पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है। अबु बकर को 99.9923205 परसेंटाइल प्राप्त हुआ है। उसने Physics में 99.6970861, Chemistry में 100 और Mathematics में 99.9872008 परसेंटाइल हासिल किया है। वह किशनगंज जिले के कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत डिंगसोल गाँव निवासी अबुज़र रहमान के पुत्र हैं।

बताते चलें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 291 शहरों के 544 परीक्षा केंद्रों पर जेईई मेंस परीक्षा के पहले सत्र का आयोजन किया था। ये परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में 27, 29, 30,31 जनवरी और 1 फरवरी को हुईं थीं, जिसमें 11,70,048 छात्रों ने भाग लिया था।

उल्लेखनीय है कि आईआईटी जेईई मेंस परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 बीटेक तथा बीई कोर्सेज़ में दाख़िला के लिये और पेपर-2 बी-आर्क तथा बी-प्लानिंग के लिये आयोजित होती है। जेईई परीक्षा के स्कोर के आधार पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी (एनआईटी) और दूसरे केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छात्रों का एडमिशन होता है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

अररिया के सैकड़ों शिक्षकों का एरियर सालों से लंबित, डीपीओ पर अनियमितता का आरोप

जब मैट्रिक परीक्षा केंद्र में फैल गई भूत-प्रेत की अफ़वाह

बिहार के ग्रामीण स्कूलों में नामांकन बढ़ा, लेकिन पढ़ने-लिखने की चुनौतियाँ बरकरार

बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा: देरी से पहुंचने पर नहीं मिला प्रवेश, रो पड़ीं छात्राएं

बिहार: इंटर परीक्षार्थियों के लिए निर्देश जारी, नियम तोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रोफेसर विवेकानंद सिंह बने पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए कुलपति

70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विरोध प्रदर्शन का क्या है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान