Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

पूर्णिया नगर निगम की मेयर बनी विभा कुमारी

विभा कुमारी पूर्व में भी पूर्णिया नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं। पिछले कार्यकाल के बीच में ही उन्हें मेयर (महापौर) पद से विवादित तरीके से हटा दिया गया था।

Novinar Mukesh Reported By Novinar Mukesh | Purnea |
Published On :

पूर्णिया नगर निगम के मेयर का चुनाव विभा कुमारी जीत गई हैं।

विभा कुमारी पूर्णिया के खुश्कीबाग की रहने वाली हैं। वह अपने पति जितेन्द्र यादव के साथ नगर निगम चुनाव में जीत के लिए सघन प्रचार कर रही थी।

Also Read Story

ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बने पौआखाली से चुनावी ग्राउंड रिपोर्ट

सहरसा: दंडवत प्रणाम देते नामांकन करने पहुंचा डिप्टी मेयर प्रत्याशी

बिहार में 9 जून को नगर निकाय चुनाव, इन 31 जगहों पर होगी वोटिंग

20 को सुप्रीम कोर्ट का फैसला, क्या रद्द होगा निकाय चुनाव परिणाम?

अररिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद व पार्षदों को दिलाई गई शपथ

पूर्णिया: नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षद, मेयर व डिप्टी मेयर ने ली शपथ

कटिहार मेयर: BJP MLC की पत्नी ने JD(U) MLA और RJD पूर्व मंत्री की पत्नियों को हराया

21 वर्षीय दलित मेडिकल छात्रा बनी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद

Patna Nagar Nigam Election: पटना नगर निगम चुनाव का परिणाम

विभा कुमारी पूर्व में भी पूर्णिया नगर निगम की मेयर रह चुकी हैं। पिछले कार्यकाल के बीच में ही उन्हें मेयर (महापौर) पद से विवादित तरीके से हटा दिया गया था, इसलिए सघन प्रचार के अलावा उन्हें एक सीमा तक सहानुभूति वोट की भी उम्मीद थी। उन्होंने अपने प्रचार अभियान के दौरान इसे भुनाया भी। जिस गली से उनकी प्रचार गाड़ी गुजरी, वहां इस बात को उन्होंने बार-बार दोहराया।


मतगणना के सभी चरणों में उन्हें सबसे ज्यादा और स्पष्ट वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी हर चरण में उनसे काफी पीछे रहे। विभा कुमारी ने महाकाली ग्रुप के मालिक राज कुमार चौधरी को 19,933 वोटों से हराया है। पूर्व मेयर शाहिद रजा तीसरे स्थान पर रहे।

विभा कुमारी को 40356, राज कुमार चौधरी को 20423, शाहिद रजा को 14905, अनंत भारती को 10486, वैश खान को 7636 और विजय उराँव को 3846 वोट हासिल हुए।

वहीँ पूर्णिया नगर निगम के डिप्टी मेयर पद पर पल्लवी गुप्ता ने कनीज फातमा को 15,052 वोटों से हराया है। पल्लवी गुप्ता को 32534, कनीज फातमा को 17482 और प्रियंका वर्मा को 12937 वोट मिले हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मधेपुरा में जन्मे नोविनार मुकेश ने दिल्ली से अपने पत्रकारीय करियर की शुरूआत की। उन्होंने दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर , एडीआर, सेहतज्ञान डॉट कॉम जैसी अनेक प्रकाशन के लिए काम किया। फिलहाल, वकालत के पेशे से जुड़े हैं, पूर्णिया और आस पास के ज़िलों की ख़बरों पर विशेष नज़र रखते हैं।

Related News

Narpatganj Nagar Panchayat Election: नरपतगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Raniganj Nagar Panchayat Election: रानीगंज नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Jokihat Nagar Panchayat Election: जोकीहाट नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Barari Nagar Panchayat Election: बरारी नगर पंचायत चुनाव का परिणाम

Purnea Nagar Nigam Election: पूर्णिया नगर निगम चुनाव का परिणाम

Katihar Nagar Nigam Election: कटिहार नगर निगम चुनाव का परिणाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?

सुपौल पुल हादसे पर ग्राउंड रिपोर्ट – ‘पलटू राम का पुल भी पलट रहा है’

बीपी मंडल के गांव के दलितों तक कब पहुंचेगा सामाजिक न्याय?