Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

बीएन मंडल यूनिवर्सिटी मधेपूरा समेत बिहार के 6 यूनिवर्सिटी को मिला नया वाइस चांसलर

अधिसूचना के मुताबिक़, वाइस चांसलर पदों के लिए नामों के पैनल की अनुशंसा के लिये गठित सर्च कमेटी द्वारा प्रस्तुत पैनल पर राज्य सरकार के साथ प्रभावी और सार्थक परामर्श के बाद इन विश्वविद्यालयों में नये वाइस चांसलरों की नियुक्ति की गई है।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
bn mandal university madhepura

बिहार के राज्यपाल सह चांसलर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राज्य के 6 यूनिवर्सिटी में नये वाइस चांसलर की नियुक्ति की है। प्रोफेसर बिमलेंदू शेखर झा को मधेपूरा के भूपेंद्र नारायण मंडल यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। राजभवन ने इस संबंध में अधिसूचना जारी किया है।


प्रोफेसर झा को तीन साल के लिये बीएन मंडल यूनिवर्सिटी मधेपूरा का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। प्रोफेसर झा दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर हैं।

Also Read Story

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

TRE-4: बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नियुक्ति, BPSC को भेजी गई अधियाचना

बिहार के सरकारी स्कूलों में अब पहली से पांचवीं तक हिंदी के साथ मगही, मैथिली, भोजपुरी और अंगिका में भी होगी पढ़ाई

TRE-4: शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री को भेजी अधियाचना, अगस्त में विज्ञापन जारी होने के संकेत

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

TRE-4 को लेकर विधानसभा में बोले शिक्षा मंत्री – “जुलाई के आखिर तक BPSC को भेजा जाएगा प्रस्ताव”

पुर्णिया के रुपौली डिग्री कॉलेज को लेकर दो इलाकों की दावेदारी पर फंसा पेंच

शिक्षकों के ट्रांसफ़र का रास्ता साफ़, 29 जुलाई से खुल जाएगा ट्रांसफर पोर्टल

प्रोफेसर शरद कुमार यादव की नियुक्ति पटना के आर्यभट्ट ज्ञान विश्विद्यालय के वाइस चांसलर के रूप में हुई है। प्रोफेसर यादव उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटनरी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।


प्रोफेसर प्रमेंद्र कुमार बाजपयी अगले तीन साल के लिये छपरा के जयप्रकाश विश्वविद्यालय के वाइस चांसल मुकर्रर किये गये हैं। वह फिलहाल, छत्तीसगढ़ के बिलासपूर स्थित गुरू घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भौतिकी विज्ञान विभाग के प्रमुख हैं।

दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी को बनाया गया है। वह टीएनबी कॉलेज, भागलपूर के प्रिंसिपल हैं।

वहीं, लक्ष्मी निवास पांडेय को दरभंगा स्थित केएसडी संस्कृत विश्विद्यालय के वाइस चांसलर बनाया गया है। प्रोफेसर लक्ष्मी निवास पांडेय मुंबई स्थित केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के निदेशक हैं।

इसी प्रकार, प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय मुज़फ़्फ़रपू के भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के नये वाइस चांलर मुकर्रर हुए हैं। वह भी वाइस चांसल के रूप में तीन साल के लिये नियुक्त किये गये हैं। प्रोफेसर दिनेश चंद्र राय बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर हैं।

अधिसूचना के मुताबिक़, वाइस चांसलर पदों के लिए नामों के पैनल की अनुशंसा के लिये गठित सर्च कमेटी द्वारा प्रस्तुत पैनल पर राज्य सरकार के साथ प्रभावी और सार्थक परामर्श के बाद इन विश्वविद्यालयों में नये वाइस चांसलरों की नियुक्ति की गई है।

इसके अतिरिक्त, राजभवन ने तीन विश्वविद्यालयों में नये एग्ज़ामिनेशन कंट्रोलर को नियुक्त किया है। डॉ. विनोद कुमार ओझा दरभंगा के ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के एग्ज़ामिनेशन कंट्रोलर, डॉ. दिलीप कुमार छपरा के जयप्रकाश यूनिवर्सिटी के एग्ज़ामिनेशन कंट्रोलर और डॉ. विनय कुमार बोधगया के मगध यूनिवर्सिटी के एग्ज़ामिनेशन कंट्रोलर बनाये गये हैं।

वहीं, डॉ. विकास चंद्र भागलपूर के तिलकामांझी विश्वविद्यालय के नये रजिस्ट्रार मुक़र्रर हुए हैं। डॉ. विकास चंद्र फिलहाल आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय से संबंधित महाराजा कॉलेज में वनस्पति विज्ञान के असोसियेट प्रोफेसर हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में बड़ा बदलाव: 3687 से घटकर 2532 हुईं रिक्तियां

BPSC की परीक्षाएं दो चरणों में संभव, सामान्य प्रशासन विभाग ने आयोग को बताया सक्षम प्राधिकार

4 साल की ग्रेजुएशन के बाद सीधे पीएचडी, स्नातक स्तर पर मल्टीपल एग्जिट, बिहार में लागू हुआ नया नियम

बिहार के विश्वविद्यालयों में 3,687 कॉन्ट्रैक्ट असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अब ऐसे होगी बिहार विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती

जुलाई में जारी हो सकता है TRE-4 का नोटिफिकेशन, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दिए संकेत

मेरिट लिस्ट में नाम, फिर भी दाख़िला नहीं: पटना विश्वविद्यालय में पीएचडी अभ्यर्थियों का संघर्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं