गोपालगंज पुलिस ने AIMIM के गोपालगंज जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम हत्याकांड में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्तों में फिरोज आलम, मो. अदुद और मो. शकुर शामिल हैं। सभी नगर थाना अन्तर्गत तकिया याकुब के रहने वाले हैं।
Also Read Story
गोपालगंज पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स के माध्यम से यह जानकारी साझा की है।
गोपालगंज के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि इस मामले में कुल सात अभियुक्त हैं। उन्होंने बताया कि इस कांड में परोक्ष रूप से और जो लोग शामिल हो सकते हैं, उसकी गिरफ्तारी को लेकर अनुसंधान जारी है और जल्द ही उन लोगों को गिरफ्तार किया जायेगा।
बताते चलें कि गोपालगंज में अपराधियों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (AIMIM) के गोपालगंज जिला अध्यक्ष अब्दुल सलाम को गोली मार दी थी, जिससे उनकी मौत हो गयी थी।
अब्दुल सलाम ने 2022 में हुए उप-चुनाव में गोपालगंज विधानसभा सीट से AIMIM की टिकट पर चुनाव लड़ा था। चुनाव में उनको हार मिली थी। उस चुनाव में सलाम ने 12,214 वोट हासिल किए थे।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।