Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

राहुल गांधी पर नीतीश : “कोर्ट के फैसलों पर टिप्पणी नहीं करता हूं”

नीतीश ने कहा कि 17 साल के कार्यकाल में उनका किसी जांच, मुकदमा और कोर्ट के निर्णय में कोई दखल नहीं होता है, इसलिए अभी तक मेरी कोई टिप्पणी नहीं आई है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Bihar CM Nitish Kumar and Rahul Gandhi

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कोर्ट के फैसलों पर उनकी कोई प्रतिक्रिया नहीं होती है।


उन्होंने कहा कि 17 साल के कार्यकाल में उनका किसी जांच, मुकदमा और कोर्ट के निर्णय में कोई दखल नहीं होता है, इसलिए अभी तक मेरी कोई टिप्पणी नहीं आई है। आगे उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसलों को चुनौती देने का सभी को अधिकार है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के लिए विपक्ष को एकजुट होना होगा। 2024 के आम चुनाव की रणनीति के लिए दिल्ली का दौरा किया गया था, जिसके तहत विपक्षी पार्टियों के जवाब का इंतजार है।


सम्राट अशोक जयंती समारोह के अवसर पर सीएम ने मीडिया से कहा, “सम्राट अशोक का राजकीय समारोह पिछले साल मैनें शुरू किया था। अब प्रत्येक वर्ष इसे मनाया जाता है।”

प्रधानमंत्री का बयान “भ्रष्टाचारियों को एकजुट किया जा रहा है” पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके बोलने का कुछ मतलब नहीं है और लोगों को क्या बना रहे हैं सबको मालूम हैं। “हमलोग काम करते हैं, लेकिन खबर नहीं चलती है और बीजेपी वाले कुछ नहीं करते हैं लेकिन चारों ओर प्रचार किया जाता है। उनकी खबरें सुर्खियों में रहती हैं,” उन्होंने कहा।

उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपई ने तीन विभागों की जिम्मेवारी दी थी और ईमानदारी से सभी का निर्वहन किए थे। अटल बिहारी वाजपई हिंदू मुस्लिम सब के लिए समान काम करते थे और सभी लोगों का साथ रहता था। वर्तमान बीजेपी संगठन के लोगों के बारे में जनता सब जानती हैं। देश में कुछ काम नहीं हो रहा है सिर्फ प्रचार के माध्यम से लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। केंद्र सरकार ने मीडिया को अपने काबू में रखा हुआ है।”

सम्राट चौधरी के 2025 में अणे मार्ग जाने की बातों पर हंसते हुए वह कहते हैं,”इन बातों पर हम कुछ नहीं कहना चाहते हैं। इन बातों का महत्व नहीं है। सम्राट चौधरी पहले आरजेडी में थे, फिर जदयू में आए और अब बीजेपी में चले गए।”

उपेंद्र कुशवाहा पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि शुरू में हमने उसे लाया, फिर भाग गया। फिर हमने राज्य सभा भेजा, फिर भाग गया। उसके कहीं जाने का कोई मतलब नहीं है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क