Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

उद्घाटन से पहले ही आग की लपटों में स्वाहा हुआ पूर्णिया का नवनिर्मित फ़ूड पार्क

आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ़ूड पार्क खाली होने के कारण कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आर्थिक हानि कितनी हुई है इसको लेकर जांच की जा रही है।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
massive fire broke out in the newly constructed food park in purnia

बिहार के पूर्णिया में उद्घाटन से पहले ही एक फ़ूड पार्क में भीषण आग लग गई। पूर्णिया नगर निगम द्वारा नवनिर्मित इस फ़ूड पार्क की 5 दुकानें जलकर ख़ाक हो गईं। शहर के मंदिर रोड स्थित राजेंद्र बाल उद्यान में बने इस फ़ूड पार्क का नए साल के अवसर पर उद्घाटन होना था।


आग लगने के कारण का अबतक पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि सड़क से गुज़र रहे लोगों ने फ़ूड पार्क से धुआं निकलते देखा तब पता चला कि वहां पर आग लगी है।

Also Read Story

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटों ने फ़ूड पार्क की 5 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड सेवा के अधिकारियों को दी।


आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फ़ूड पार्क खाली होने के कारण कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। आर्थिक हानि कितनी हुई है इसको लेकर जांच की जा रही है।

साज़िश या हादसा?

मौके पर पहुंचे पूर्णिया नगर निगम के मेयर प्रतिनिधि जितेंद्र यादव ने कहा कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है, जल्द ही सारे प्रश्नों का जवाब ढूंढ लिया जाएगा।

“आग शार्ट सर्किट से लगी है या कोई पीछे से लगाया है। अभी पता नहीं लग रहा है कि कैसे हुआ है? अगर कोई साज़िश होगी तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यह बड़ी दुखद घटना है। अभी नए साल पर हमलोग इसका उद्घाटन करने वाले थे। 5-6 दुकानें जल गईं हैं, अभी क्षति का आकलन किया जा रहा है,” उन्होंने कहा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान