Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

INDIA Alliance Mumbai Meet: बैठक में शामिल होने के लिए लालू यादव और तेजस्वी मुंबई रवाना

मुंबई रवाना होने से पहले बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जाति आधारित गणना को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल खड़े किये। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी का चेहरा लोगों के सामने उजागर हो गया है और बीजेपी नहीं चाहती है कि राज्य में जाति आधारित गणना हो।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
Lalu Yadav

विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक में शामिल होने के लिए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। बैठक 31 अगस्त और 1 सितंबर को होगी। माना जा रहा है कि बैठक में सीट बंटवारा और कन्वेनर बनाने को लेकर काफी हद तक तस्वीरें साफ हो जाएंगी।


इस बैठक में बिहार कांग्रेस से कोई नेता भाग लेने मुंबई नहीं जा रहा है। मुंबई रवाना होने से पहले लालू प्रसाद यादव ने मीडिया को संबोधत किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नरेटी (गला) पकड़ने मुंबई जा रहे हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

बीजेपी नहीं चाहती है जाति आधारित गणना- तेजस्वी

मुंबई रवाना होने से पहले बिहार के उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जाति आधारित गणना को लेकर बीजेपी की नीयत पर सवाल खड़े किये। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी का चेहरा लोगों के सामने उजागर हो गया है और बीजेपी नहीं चाहती है कि राज्य में जाति आधारित गणना हो।


उन्होंने कहा, “बीजेपी के लोगों का असली चेहरा उजागर हो गया। रात भर में एफिडेविट भी बदल दिया जाता है। यह साफ दिखाता है कि बीजेपी डरी हुई है और यह (बीजेपी) कभी भी नहीं चाहती थी कि जाति आधारित गणना हो, जो कास्ट बेस्ड सर्वे बिहार के लोग करा रहे हैं। आप बताइए अगर सामाजिक आर्थिक डेटा हमलोग कलेक्ट कर रहे हैं…अगर ईबीसी के लोगों का पता चलेगा कि कौन गरीबी रेखा के अन्दर है, कौन सी जाति, कौन सा वर्ण, कौन सा वर्ग। यह सारा गिनती तो होगा न, तभी तो पता चलेगा कि कौन कितना गरीब है। उसी हिसाब से डायरेक्ट उनलोगों को लाभ पहुंचाने कि लिए कार्यक्रम और योजना सरकार बनाएगी। अगर पिछड़े वर्ग के लोगों को डायरेक्ट बेनिफिट होगा, तो बीजेपी को डर किस बात का है भाई?”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क