25 फरवरी, 2023 को बिहार की सत्ताधारी पार्टियों के ‘महागठबंधन’ की ओर से एक ‘विशाल आमसभा’ का आयोजन किया जाएगा। यह जनसभा पूर्णिया के मशहूर रंगभूमि मैदान में आयोजित होगी।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने ट्वीट किया है, “25 फरवरी 2023 को #पूर्णियाकेरंगभूमिमैदानमेंविशालआमसभा के आयोजन के संदर्भ में #महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया।”
25 फरवरी 2023 को #पूर्णिया_के_रंगभूमि_मैदान_में_विशाल_आमसभा के आयोजन के संदर्भ में #महागठबंधन की संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया pic.twitter.com/vnBPqFF7MJ
— Umesh Singh Kushwaha (@UmeshSinghJDU) February 8, 2023
जानकारी के अनुसार इस सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के अलावा महागठबंधन के कई बड़े नेता शामिल होंगे।
Also Read Story
ज्ञात हो कि बिहार में राजद, जदयू और कांग्रेस की महागठबंधन सरकार बनने के ठीक बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सितंबर 2022 में सीमांचल का दौरा किया था और इस रंगभूमि मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया था। इसके बाद से ही महागठबंधन की और से एक जवाबी जनसभा की चर्चाएं थीं।
उधर, बिहार भाजपा के प्रस्तावित किसान-मजदूर समागम में शामिल होने 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह की पटना आने की संभावना बताई जा रही है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।