Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

Governance

कटिहार: बारसोई प्रखंड मुख्यालय में बुनियादी सुविधाएं नहीं होने से लोग परेशान 

दूरदराज़ से आए लोगों के लिये आधार सेंटर में पीने के लिए पानी भी उपलब्ध नहीं है। शौचालय भी साफ सुथरा नहीं है, जिस वजह से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विभागीय रिमाइंडर के बाद भी डीसीएलआर सदर पूर्णिया दायर केस की जानकारी ऑनलाइन करने में पिछड़े

डीसीएलआर सदर, पूर्णिया के कोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “काम का लोड बहुत ज्यादा है। एक महीने चुनाव कार्यों में व्यस्त रहे। इसके बाद काउंटिंग की तैयारी करनी है।” यह पूछे जाने पर कि कितने स्टॉफ कोर्ट के कामों को ऑनलाइन करने में लगे हुए हैं, वह कहते हैं कि इस कोर्ट में एक ही स्टाफ है जो कोर्ट के कामों को कंप्यूटर पर चढ़ाता है।

“भू माफियाओं को बताऊंगा कानून का राज कैसा होता है” – बिहार राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल

राजस्व व भूमि सुधार मंत्री ने यह भी कहा कि उनके मंत्री पद संभालते ही देश में आचार संहिता लगने से सीमाएं बंध गई हैं। जैसे ही यह खत्म होता है, पूरा बिहार देखेगा कि आपदा को अवसर में कैसे बदला जाता है।

1992 बैच के आईएएस अधिकारी परमार रवि मनुभाई बने बीपीएससी के नये चेयरमैन

परमार रवि 1992 के बिहार बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह बिहार के खान व भूविज्ञान विभाग के अपर मुख्य सचिव सह खनन आयुक्त के तौर पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से गुजरात के रहने वाले हैं और उन्होंने पब्लिक पॉलिसी में स्नातकोत्तर (पीजी) किया है।

बिहार में बड़े स्तर पर बीडीओ का ट्रांसफर, मो. आसिफ बने किशनगंज के पोठिया प्रखंड के नये बीडीओ

बिहार सरकार ने बड़े स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) का ट्रांसफर किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। मो. आसिफ को किशनगंज ज़िले के पोठिया प्रखंड का नया बीडीओ बनाया गया है।

बिहार लघु उद्यमी योजना के 40 हजार लाभार्थियों को भेजी गई पहली किस्त की राशि

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार लघु उद्यमी योजना के लिए प्रथम किस्त की राशि जारी कर दी। मुख्यमंत्री ने इस दौरान उद्योग विभाग व भवन निर्माण विभाग के विभिन्न योजनाओं का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से लोकार्पण व शिलान्यास भी किया।

सागर कुमार बने किशनगंज के नए एसपी, मनेश कुमार कटिहार के नये डीएम

किशनगंज के एसपी डा. इनामुल हक़ मेंगनू को बिहार होम गार्ड्स का नया कमांडेंट बनाया गया है। वहीं, चंदन कुमार कुशवाहा को खगड़िया, हर किशोर राय को वैशाली, राजेंद्र कुमार भील को अरवल और काम्या मिश्रा को दरभंगा (ग्रामीण) का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

बिहार बजट 2024: जानिए राज्य सरकार किस क्षेत्र में कितना खर्च करेगी इस वर्ष

बजट पत्र में दिए आंकड़ों के अनुसार आर्थिक वृद्धि दर के मामले में बिहार राष्ट्रिय स्तर से बेहतर रहा। वर्ष 2022-23 के दौरान बिहार की आर्थिक वृद्धि दर 10.64 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि राष्ट्रीय स्तर का वृद्धि दर 7.24 प्रतिशत पायी गयी थी। बिहार की अर्थव्यवस्था 2012-13 में 2.7 लाख करोड़ रुपये से 2022-23 में 4.4 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ी। राज्य का कुल घरेलू उत्पाद 2012-13 में 2.8 लाख करोड़ रुपये से 2.7 गुना की वृद्धि के साथ 2022-23 में 7.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचा।

भाजपा-जदयू सरकार में मंत्रिमंडल का बंटवारा, विजय कुमार चौधरी बने शिक्षा मंत्री

विजय कुमार चौधरी जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना व जनसंपर्क मंत्री तो बिजेंद्र प्रसाद यादव ऊर्जा, योजना व विकास, मद्य निषेध, उत्पाद व निबंधन, ग्रामीण कार्य तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री बनाये गये हैं।

बिहार सरकार ने 478 रेवेन्यू अफसर और अंचल अधिकारियों को बदला

राहुल कुमार को किशनगंज जिले के किशनगंज सदर अंचल कार्यालय, प्रिय रंजन कुमार को टेढ़ागाछ, आशीष कुमार सिंह को बहादुरगंज, सुचिता कुमारी को ठाकुरगंज, गरिमा गीतिका को दिघलबैंक अंचल कार्यालय में नियुक्त किया गया है।

पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा के SP बदले, बिहार में 79 IPS अफसरों का तबादला

बिहार में राजनीतिक सरगर्मी के बीच बड़े पैमाने पर IPS अफसरों का तबादला हुआ है। उपेन्द्र नाथ वर्मा, भा०पु०से० (2013) को पुलिस अधीक्षक, पूर्णिया बनाया गया है। संदीप सिंह, भा०पु०से० (2018) को पुलिस अधीक्षक, मधेपुरा बनाया गया है। अमित रंजन, भा०पु०से० (2018) को पुलिस अधीक्षक, अररिया बनाया गया है। हिमांशु, भा०पु०से० (2018) को पुलिस अधीक्षक, […]

रवि राकेश बने पूर्णिया के एडीएम, बड़े स्तर पर हुआ प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला

मृत्युंजय कुमार सहरसा के जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अजय कुमार ठाकुर मुज़फ़्फ़रपूर के, शैलेंद्र कुमार भारती पूर्वी चंपारण के, अनिल कुमार सिंहा पश्चिम चंपारण के और रजनीश लाल सीतामढ़ी के अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी नियुक्त हुए हैं।

संजय दूबे बने पूर्णिया के कमिश्नर, बिहार में क़रीब दर्जन भर अधिकारियों का तबादला

अरविंद कुमार चौधरी को ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव, सेंथिल कुमार को योजना व विकास विभाग के प्रधान सचिव, पंकज कुमार लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव के तौर पर नियुक्त हुए हैं।

सहायक उर्दू अनुवादक का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 29 जनवरी से, सचिवालय के अफसरों को मिली जिम्मेदारी

वर्ष 2022 में 26 जुलाई से 6 अगस्त के बीच इन अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में बहुत सारे अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे थे, जिसके बाद बहुत से पद रिक्त बच रहे थे। इसको देखते हुए आयोग ने पिछले सप्ताह (17 जनवरी को) एक और मेरिट लिस्ट जारी किया है।

श्वेतम दीक्षित बने कटिहार के बारसोई एसडीओ, बिहार प्रशासनिक सेवा के 18 अफसरों की अदला-बदली

चित्रगुप्त कुमार को दरभंगा, शम्स जावेद अंसारी को वैशाली, विजय कुमार पाण्डेय को रोहतास, अवधेश कुमार आनंद को मधेपुरा, सुधीर कुमार को सुपौल और संजय कुमार को शेखपुरा के उप-विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

Latest Posts

Ground Report

अररिया: वज्रपात में 3 लोगों की मौत, परिजन बोले- ‘गांव में पुल होता तो बच जाती जान’

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?