Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

लालू यादव की चार बेटियों के घर व तेजस्वी के दिल्ली आवास पर ईडी का छापा

जमीन के बदले नौकरी वाले केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों के घरों पर शुक्रवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की।

syed jaffer imam Reported By Syed Jaffer Imam |
Published On :
Lalu Yadav

जमीन के बदले नौकरी वाले केस में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के परिवार वालों के घरों पर शुक्रवार को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने छापेमारी की। मिली जानकारी के अनुसार, सुबह में दिल्ली, मुंबई, पटना सहित कई जगहों पर ईडी के अधिकारियों ने छापेमारी की। छापेमारी की ज़द में आने वालों में लालू यादव की चार बेटियों के घर, तेजस्वी यादव का दिल्ली वाला आवास और आरजेडी के पूर्व विधायक और पेशे से बिल्डर अबू दोजाना का घर शामिल हैं।


दो दिन पहले दिल्ली में सीबीआई ने लालू यादव से पूछताछ की थी। लालू यादव इस समय अपनी बेटी मीसा भारती के दिल्ली स्थित आवास में रह रहे हैं। इससे पहले सोमवार को सीबीआई की एक टीम पटना में राबड़ी देवी से भी पूछताछ कर चुकी है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

प्रवर्तन निदेशालय ने धन-शोधन निवारण अधिनियम के तहत शुक्रवार को लालू यादव के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। जमीन के बदले नौकरी वाले मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और 14 अन्य लोगों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत चार्जशीट दाखिल की है।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद जाफ़र इमाम किशनगंज से तालुक़ रखते हैं। इन्होंने हिमालयन यूनिवर्सिटी से जन संचार एवं पत्रकारिता में ग्रैजूएशन करने के बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता (पीजी) की पढ़ाई की। 'मैं मीडिया' के लिए सीमांचल के खेल-कूद और ऐतिहासिक इतिवृत्त पर खबरें लिख रहे हैं। इससे पहले इन्होंने Opoyi, Scribblers India, Swantree Foundation, Public Vichar जैसे संस्थानों में काम किया है। इनकी पुस्तक "A Panic Attack on The Subway" जुलाई 2021 में प्रकाशित हुई थी। यह जाफ़र के तखल्लूस के साथ 'हिंदुस्तानी' भाषा में ग़ज़ल कहते हैं और समय मिलने पर इंटरनेट पर शॉर्ट फिल्में बनाना पसंद करते हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान