शिक्षा विभाग ने नवनियुक्ति शिक्षकों के लिए जिलावार आवंटित स्कूलों की सूची जारी की है। सूची में सबसे अधिक शिक्षक पटना को और सबसे कम शिक्षक शिवहर को मिले हैं।
इनमें प्राथमिक (वर्ग 1-5), माध्यमिक (वर्ग 6-8) और उच्च माध्यमिक (वर्ग 11-12) शिक्षक शामिल हैं।
Also Read Story
बताते चलें कि बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर दिया गया है। अब ये नए शिक्षक विभाग द्वारा आवंटित स्कूलों में अपना योगदान देंगे।
शिक्षा विभाग
बिहार सरकारशिक्षक भर्ती परीक्षा, 2023 के प्रथम चरण में पश्चिम चंपारण जिला के चयनित नवनियुक्त शिक्षकों का विद्यालय आवंटन की सूची जारी https://t.co/Rfd8nKzHwR
नोट: विशेष जानकारी हेतु विभागीय वेबसाइट https://t.co/gt94HKxELh पर विजिट करें ।#BiharEducationDept
— Bihar Education Department (@BiharEducation_) November 14, 2023
विभिन्न जिलों में नवनियुक्त शिक्षकों की संख्या
जिला | नवनियुक्त शिक्षकों की संख्या |
शिवहर | 434 |
अरवल | 1140 |
बेगुसराय | 4434 |
भोजपूर | 2168 |
गोपालगंज | 2422 |
जहानाबाद | 911 |
कैमूर | 2405 |
कटिहार | 2377 |
खगड़िया | 1821 |
किशनगंज | 1349 |
लखीसराय | 1067 |
मधेपूरा | 2611 |
मुंगेर | 1336 |
नवादा | 1838 |
पटना | 4835 |
शेखपूरा | 1340 |
वैशाली | 2544 |
पश्चिम चंपारण | 4477 |
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।