Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कांग्रेस में नये जिला अध्यक्ष के विरोध में कार्यकर्ता, बताया ‘अनपढ़’

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इमाम अली चिंटू को किशनगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद पार्टी के अंदर घमासान मच गया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
MP Md Jawaid garlanding kishanganj district president ali imam

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा इमाम अली चिंटू को किशनगंज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किये जाने के बाद पार्टी के अंदर घमासान मच गया है। एक तरफ जहां आज किशनगंज कांग्रेस जिला कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ पार्टी के कार्यकर्ता नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का विरोध कर सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद पर मनमानी का आरोप लगा रहे हैं।


विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर बताया कि जिन्हें एक लाइन लिखना पढ़ना तक नहीं आता है, उन्हें जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यकर्ताओ ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू को जिला अध्यक्ष के पद से हटाने की मांग करते हुए सुरजापुरी समुदाय से जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की मांग कर रहे हैं।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

वहीं, सम्मान समारोह कार्यक्रम में सांसद डॉ मोहम्मद जावेद आज़ाद और विधायक इजहारुल हुसैन ने भाग लिया और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। सांसद ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी की सलाह के बाद इमाम अली चिंटू को जिला अध्यक्ष चुना गया है।


विधायक इजहारुल हुसैन ने कहा कि कांग्रेस ने ऐसे एक सामान्य कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष चुना है, जो हमेशा लोगों की सेवा करने में लगे रहते हैं। ऐसे कार्यकर्ता से पार्टी और भी मजबूत होगी।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने कहा कि पार्टी द्वारा जिस तरह से विश्वास कर उन्हें जिम्मेदारी दी है, वो हाईकमान की कसौटी पर खड़ा उतरते हुए सभी कार्यकर्ताओं को एक साथ लेकर पार्टी को मजबूत करेंगे।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क