राष्ट्रीय जनता दल के नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस बिहार में जरूरत से ज्यादा सीट चाह रही है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में सबसे मजबूत आधार राष्ट्रीय जनता दल का है और उसी के सहारे महागठबंधन को आगे निकालना है।
शिवानंद तिवारी ने कहा कि कांग्रेस को बिहार में अपनी स्थिति के अनुसार ही सीट की मांग करनी चाहिए।
Also Read Story
“कांग्रेस पार्टी भी ज़रूरत से ज्यादा (चाह रही है) … आप सीट चाह रहे हैं, मगर सबसे मजबूत आधार महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल का ही है। उसी की ताक़त के सहारे और उसी के कंधे पर महागठबंधन को निकालना है…उसी के अनुसार आप (कांग्रेस) सीट मांगिये,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे कहा की सीट शेयरिंग का असर महागठबंधन पर नहीं पड़ेगा और महागठबंधन मजबूती के साथ बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ेगी।
कथित एलेक्टोरेल बांड घोटाले को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ईडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और सीबीआई के जरिये दूसरे राजनीतिक दलों को ब्लैकमेल कर रही है।
“आप (भाजपा) लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं ईडी के जरिये, इंकाम टैक्स के जरिये, सीबीआई के जरिये। आप रेड कराते हैं और उधर पैसा जमा होता है। भ्रष्टाचार की जो बात कर रही है भारतीय जनता पार्टी, उसको कहीं से अधिकार नहीं है भ्रष्टाचार के बारे में बात करने के लिए,” उन्होंने कहा।
उन्होंने आगे कहा, “हमलोग बराबर ये कहते रहे हैं कि लोकतंत्र इनके शासन में सुरक्षित नहीं है। जो कुछ घटनाएं इधर हो रही हैं वो साबित कर रही हैं कि लोकतंत्र में एकदम इनको यक़ीन नहीं है।”
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।