Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: एक लाख रिश्वत लेते भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता गिरफ्तार

किशनगंज में भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को एक लाख दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk |
Published On :
building construction department engineer arrested while taking bribe in kishanganj

किशनगंज में भवन प्रमंडल विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रवीण कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने एक लाख दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों धर दबोचा। संवेदक नरेश दास के शिकायत पर पटना से आयी दस सदस्यीय निगरानी विभाग की टीम ने खगड़ा स्थित भवन निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में रिश्वत लेते हुए प्रवीण कुमार को गिरफ्तार किया है।


प्रवीण कुमार भवन प्रमंडल विभाग के गेस्ट हाउस में ही रहते थे। निगरानी विभाग के अधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता संवेदक नरेश कुमार दास से ठेकेदारी के पैसे भुगतान करने के एवज में रिश्वत के तौर पर एक लाख दस हजार रूपये मांग रहे थे।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

निगरानी विभाग के अधिकारी ने कहा कि ठेकेदार नरेश दास भवन प्रमंडल किशनगंज से दो कार्यो के लिए ठेकेदारी मिली थी। पहला कार्य दो लाख 63 हजार की लागत से किशनगंज के व्यवहार न्यायालय परिसर में सड़क पर पेवेमेंट ब्लॉक का कार्य था। दूसरा चार लाख 42 हजार 307 रुपये की लागत से मोतिहारा गांव स्थित अनुसूचित जाति व जनजाति छात्रावास में मरम्मत का कार्य होना था।


दोनों कार्यो के एवज में लगभग सात लाख का भुगतान किशनगंज भवन प्रमंडल विभाग के द्वारा संवेदक नरेश दास को चेक के माध्यम से कर दिया गया था।

भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता संवेदक से दोनो कार्य में पैसे की भुगतान के लिए उपहार स्वरूप ‘बीस परसेंट’ की मांग कर रहे थे। दोनों के बीच एक लाख दस हजार में डील हुई थी।

संवेदक ने अधिकारी द्वारा रिश्वत मांगने को लेकर पटना स्थित निगरानी थाना में शिकयत दर्ज कर दिया। निगरानी विभाग के द्वारा जांच के बाद आरोपों को सही पाकर भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार अधिकारी को निगरानी विभाग के अधिकारी पटना निगरानी थाना ले जाएंगे और कल भागलपुर स्थित न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत करेंगे ।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे