बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विवादित बयान पर सियासत तेज हो गई है। बयान को लेकर अररिया के भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आश्रम रोड पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया।
पुतला दहन के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग की। पुतला दहन कार्यक्रम में अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान से बिहार की जनता शर्मसार हुई है और इस तरह का बयान न सिर्फ समाज को बल्कि बिहार को भी बदनाम करता है।
Also Read Story
उन्होंने आगे कहा कि सत्ता के नशे में मदमस्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी और नीतीश ने राज्य की मां, बहन और बेटियों के साथ-साथ पुरुषों को भी आघात पहुंचाया है। प्रदीप कुमार सिंह ने नीतीश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग भी की।
वहीं, आदित्य नारायण झा ने कहा कि बिहार विधान परिषद में मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान उनकी मानसिक स्थिति को दर्शाता है। आदित्य नारायण ने कहा कि नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।
पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह, लोकसभा विस्तारक पारस नाथ साह, जिलाप्रभारी विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश राज, सीतेश ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष राजेश झा, नीरज झा, कृष्ण कुमार सैनानी, राकेश विश्वास सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।