Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मनिहारी घाट पर डूबे आर्मी जवान का शव बरामद , राजकीय सम्मान से हुई विदाई

कटिहार के मनिहारी घाट पर छठ पूजा के दौरान स्नान करते समय डूबने वाले आर्मी जवान विशाल कुमार पोद्दार का शव 4 दिनों के बाद शुक्रवार को बरामद किया गया।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
Katihar News

कटिहार के मनिहारी घाट पर छठ पूजा के दौरान स्नान करते समय डूबने वाले आर्मी जवान विशाल कुमार पोद्दार का शव 4 दिनों के बाद शुक्रवार को बरामद किया गया। 22 वर्षीय विशाल का शव बंगाल के भूतनी घाट पर मिला। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों द्वारा कटिहार प्रशासन को इसकी सूचना दी गयी। जानकारी मिलने पर कटिहार प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर विशाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।


शव मिलने की खबर मिलने पर उनके परिवार में मातम पसर गया। सदर अस्पताल में फौजी का शव देखने के लिए भाड़ी भीड़ इकट्ठा हुई। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे।

Also Read Story

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

छठ में मनिहारी घाट गये थे घूमने

बीते शुक्रवार को आर्मी जवान विशाल कुमार पोद्दार अपने 3 अन्य दोस्तों के साथ छठ पूजा घूमने मनिहारी के गंगा घाट आए थे। उस दौरान विशाल अपने मित्र आकाश के संग गंगा में स्नान करने उतरे, लेकिन तेज़ बहाव में विशाल और आकाश डूबने लगे। उन्हें डूबता देख स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। आकाश को सुरक्षित पानी से बाहर निकाल लिया गया लेकिन विशाल गहरे पानी में डूब गए ।


एनडीआरएफ की टीम 4 दिनों से तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को लाश मिलने की खबर मिली तो एनडीआरएफ की टीम ने भूतनी घाट से जवान का शव बरामद कर लिया।

विशाल को सेना की तरफ से राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गयी और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

साल 2018 में हुए थे सेना में भर्ती

विशाल कुमार पोद्दार 2018 से भारतीय सेना में कार्यरत थे और फिलहाल बारामुला में तैनात थे। छठ पूजा के दौरान वो छुट्टियों में घर आए हुए थे।

जिला के डिप्टी मेयर मंजूर खान ने बताया कि विशाल के पिता की एक चाय की दुकान है। माता पिता के अलावा उनकी एक बहन है।

उन्होंने आगे कहा, “घर चलाने की ज़िम्मेदारी विशाल के कन्धों पर ही थी। विशाल जीवित होते, तो 30 साल सेना में नौकरी करते। अब वह नहीं हैं, तो इसको देखते हुए हम कटिहार जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से आग्रह करते हैं कि मृतक के परिवार को कम से कम बिहार सरकार की तरफ से कोई नौकरी दी जाए।”

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क