Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

नदी कटान से कटिहार के गांव का अस्तित्व खतरे में

कटिहार ज़िले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत लखनपुर पंचायत के बेलगच्छी गाँव के लोग पिछले कुछ सालों में हुए नदी कटान से परेशान हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam | Katihar |
Published On :

कटिहार ज़िले के अमदाबाद प्रखंड अंतर्गत लखनपुर पंचायत के बेलगच्छी गाँव के लोग पिछले कुछ सालों में हुए नदी कटान से परेशान हैं। शेख नईम का 40 साल पुराना पक्का घर पिछले साल गंगा में समा गया है। कभी यहाँ उनका पूरा खानदान बसा करता था, लेकिन आज सब अलग-अलग जगह पलायन कर गए हैं। तीन बेटे प्रवासी मज़दूर हैं। कटान के बाद नदी से दूर पांच कट्ठा ज़मीन का टुकड़ा बचा है। दर-दर भटकने के बाद फिलहाल शेख नईम के परिवार ने वहीं एक कच्चा घर बना लिया है, लेकिन वहां भी चारों तरफ पानी से घिरा है। नईम बताते हैं, पहले यादव टोली पूरा कट गया, अब मुस्लिम टोली नदी के निशाने पर है।


शुकाल देवी के दो बेटे प्रवासी मज़दूर है और एक पढ़ाई कर रहा है। बहु और बच्चों के साथ वह जिस घर में रहती हैं, वह गंगा नदी के मोहाने पर आ चुका है। उन्हें चिंता सता रही है कि अगर इस बार भी बोल्डर पिचिंग का काम नहीं हुआ, तो वह बेघर हो जाएंगी।

Also Read Story

सड़क निर्माण में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने किया विरोध

सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद ‘बेरोज़गार’ युवाओं का दर्द

किशनगंजः “दहेज में फ्रिज और गाड़ी नहीं देने पर कर दी बेटी की हत्या”- परिजनों का आरोप 

सहरसा में गंगा-जमुनी तहजीब का अनोखा संगम, पोखर के एक किनारे पर ईदगाह तो दूसरे किनारे पर होती है छठ पूजा

“दलित-पिछड़ा एक समान, हिंदू हो या मुसलमान”- पसमांदा मुस्लिम महाज़ अध्यक्ष अली अनवर का इंटरव्यू

किशनगंजः नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश, आरोपी की सामूहिक पिटाई

मंत्री के पैर पर गिर गया सरपंच – “मुजाहिद को टिकट दो, नहीं तो AIMIM किशनगंज लोकसभा जीत जायेगी’

अररियाः पुल व पक्की सड़क न होने से पेरवाखोरी के लोग नर्क जैसा जीवन जीने को मजबूर

आनंद मोहन जब जेल में रहे, शुरू से हम लोगों को खराब लगता था: सहरसा में नीतीश कुमार

पश्चिम बंगाल निवासी दूधवाले राजेंद्र मंडल नाव से अपने गाँव जा रहे हैं। हाथों के इशारे से वह बताते हैं, जो हाल बिहार के गाँव का है, वही पश्चिम बंगाल का भी है।


ग्रामीण शेख अताउल का घर भी नदी में समा चुका है। उनके हिसाब से अगर नदी के बीच से टापू हटा दिया जाए, तो गांव में कटान कम हो सकता है। लेकिन, उसे हटाने के लिए प्रशासन से आश्वासन मात्र ही मिल रहा है।

स्थानीय लखनपुर मुखिया श्वेता राय बताती हैं कि बेलगच्छी गाँव में कटान का विभाग के तरफ से इंस्पेक्शन किया गया है, लेकिन अभी इस पर काम की कोई सूचना नहीं है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

Bihar Train Accident: स्पेशल ट्रेन से कटिहार पहुंचे बक्सर ट्रेन दुर्घटना के शिकार यात्री

सहरसा: भूख हड़ताल पर क्यों बैठा है एक मिस्त्री का परिवार?

बिहार के स्कूल में जादू टोना, टोटका का आरोप

किशनगंज: ”कब सड़क बनाओगे, आदमी मर जाएगा तब?” – सड़क न होने से ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

बीजेपी को सत्ता से बेदखल कर बिहार ने देश को सही दिशा दिखायी है: तेजस्वी यादव

अररिया: नहर पर नहीं बना पुल, गिरने से हो रही दुर्घटना

बंगाल के ई-रिक्शा पर प्रतिबंध, किशनगंज में जवाबी कार्रवाई?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान