Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कटिहार: मनिहारी गंगा घाट में स्नान करने गया फौजी डूबा

कटिहार जिले के मनिहारी घाट पर छठ पूजा देखने आये सेना के जवान विशाल कुमार पोद्दार 3 दिनों से लापता हैं।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
manihar news

कटिहार जिले के मनिहारी घाट पर छठ पूजा देखने आये सेना के जवान विशाल कुमार पोद्दार 3 दिनों से लापता हैं। परिजनों का कहना है कि छठ पूजा के दौरान विशाल अपने मित्रों के साथ गंगा घाट घूमने आये थे। विशाल के साथ उनके मित्र संजीव कुमार, आकाश कुमार और राजा यादव छठ पूजा के दौरान मनिहारी घाट पहुंचे थे।


विशाल के बड़े भाई चन्दन कुमार पोद्दार के अनुसार कटिहार के तिनगछिया वार्ड संख्या 44 के मूल निवासी विशाल केवल छठ घूमने आये थे। चन्दन ने बताया, “सनी (विशाल का उपनाम) पूजा करने आया था। वह बोला था कि नहाएंगे नहीं पता नहीं कैसे नहाने चला गया और डूब गया। मेरा भाई 2018 में इंडियन आर्मी में भर्ती हुआ था और फिलहाल छठ पूजा के लिए घर आया हुआ था।”

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

गंगा स्नान के दौरान डूबे

आसपास के लोगों ने बताया कि चारों दोस्त पीर मजार पर माथा टेकने के बाद घाट पर पहुंचे। उन सब ने सेल्फी ली और उसके बाद उनमें से दो दोस्त विशाल और आकाश गंगा में स्नान करने चले गए। स्नान के दौरान दोनों डूबने लगे। स्थानीय लोगों ने उन्हें डूबता देख बचाने की कोशिश की। स्थानीय लोगों की मदद से आकाश को निकाल लिया गया लेकिन विशाल गंगा में डूब गए।


दो दिन से शव की तलाश

फौजी के डूबने की खबर मिलते ही घाट पर हजारों की भीड़ इकट्ठा हो गई। थोड़ी देर बाद प्रशासन के लोग पहुंचे। हालांकि गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम काफी देर से पहुंची, जिसकी वजह से प्रशासनिक पदाधिकारियों को परिजनों के रोष का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक गोताखोर व एसडीआरएफ की टीम गंगा में शव को ढूंढने में असफल रहे हैं। स्थानीय निवासी संजय कुमार झा कहते हैं कि नगर पंचायत या कार्यपालक को इस घाट के बाहर एक बोर्ड लगाना चाहिए कि यह घाट गहरा है। उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले में प्रसाशन की सुस्ती बेहद असंतोषजनक है और इस मामले को संज्ञान में लेकर अगली बार कोई ऐसी घटना ना हो इसके लिए ज़रूरी कदम उठाने चाहिए।

इस संबंध में मनिहारी के अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने बताया, “हमारी टीम शव को ढूंढने का हर संभव प्रयास कर रही है। अंधेरा होने के कारण सर्च अभियान को सुबह तक रोका जा रहा है। सुबह होते ही सर्च अभियान शुरू कर दिया जाएगा। मौके पर डीएसपी कुमार सिद्धार्थ, बीडीओ रणधीर कुमार, थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, सोना कुमार आदि मौजूद रहे।

विशाल कुमार पोद्दार के साथ घाट गए उनके मित्र संजीव कुमार ने बताया, “हमने और स्थानीय लोगों ने विशाल को बचाने की हर संभव कोशिश की, मगर मेरी आंखों के सामने मेरा मित्र गंगा में समा गया। हमें नहीं पता था कि गंगा किनारे खींची गई सेल्फी हमारे दोस्त के साथ आखिरी सेल्फी साबित होगी।”

विशाल के गंगा में लापता होने के बाद उनके घर में मातम पसरा है और गांव में भी शोक का माहौल है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान