बिहार पुलिस के एक कांस्टेबल अपनी मां के साथ मोबाइल पर कर रहे दर्दभरी बातचीत का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
फ़ोन पर कांस्टेबल अपनी मां को बता रहा है कि छठ पूजा में ड्यूटी लग जाने से वो इस लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा में घर नहीं आ पायेगा। साथ ही कांस्टेबल ने अपनी मां से कहा आपलोग छठ पूजा करों, मैं नहीं आ पाऊंगा और वो रो पड़ता है।
Also Read Story
अपनी मां से बातचीत कर रहे कांस्टेबल का नाम अजय कुमार सिंह है, जो किशनगंज के एसपी ऑफिस में कार्यरत है। कांस्टेबल अजय कुमार सिंह भागलपुर के कहलगांव थाना क्षेत्र के रानीपुर का रहने वाले है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















