Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

2024 व 2025 के चुनाव के लिए फिर खुद को मजबूत कर रही AIMIM

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर AIMIM पार्टी बिहार में अपनी जमीन तलाशने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी है।

Main Media Logo PNG Reported By Main Media Desk | Kishanganj |
Published On :
Newsly constituted aimim bihar members at kishanganj aimim office

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर AIMIM पार्टी बिहार में अपनी जमीन तलाशने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में जुटी है। पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने सीमांचल के किशनगंज के युवाओं को पार्टी से जोड़कर उन्हें अपने हक और हकूक के लिए मिशन 2024 और 2025 का पाठ पढ़ाया।


अख्तरुल ईमान ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद भी सरकार ने सीमांचल इलाके को नज़रअंदाज़ किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सीमांचल के इस इलाके को सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक दृष्टिकोण से पीछे रखा गया है। अख्तरुल ने कहा कि एक अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सीमांचल की बेटियां देह के व्यापार से लेकर कश्मीर तक बिक रही हैं। ये हालत तब पैदा होती है जब कोई भी समाज गरीब होता है। ये उस समाज का दुर्भाग्य होता है। गरीबी के दलदल में फंसे लोग तख्त और ताज दोनों बेच डालते हैं, लेकिन जब बदनसीबी बढ़ जाती है तो लोग बेटियों को बेच डालते हैं। यहां की बेटियों का बिकना इस बात का संकेत है कि सीमांचल का इलाका निहायती गरीब और पिछड़ा है।

अमौर विधायक अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ब्रांच खोलने के लिए फंड नहीं मिलने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। समय पर जमीन उपलब्ध नहीं करवाने का दोषी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। उन्होंने कहा कि 2011 से 2014 तक केंद्र में UPA की सरकार थी, इसके बावजूद राशि आवंटन की दिशा में कार्य किया गया।


सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Main Media is a hyper-local news platform covering the Seemanchal region, the four districts of Bihar – Kishanganj, Araria, Purnia, and Katihar. It is known for its deep-reported hyper-local reporting on systemic issues in Seemanchal, one of India’s most backward regions which is largely media dark.

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान