
डीएम ने लोगों से अपील की है कि किसी तरह की अफवाह न फैलाएं और यदि किसी तरह की परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। वहीं, सर्विलांस टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

जख्मी लोगों के परिजन भी बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंचे हुए हैं। अस्पताल कर्मी इलाज में जुटे हुए हैं और स्लाइन वगैरह भी घायलों को चढ़ाया गया है।

सरकारी जमीन या आम लोगों की खाली पड़ी जमीन पर कब्जा कर बेच देने के भू-माफिया के काले कारोबार के विरुद्ध प्रशासन व पुलिस की कार्रवाई शायद ही होती अगर मुख्यमंत्री फटकार न लगातीं।

सोमवार को नारायणपुर पंचायत के बेलहारा में थानाध्यक्ष पंकज आनंद के निर्देश पर एसआई गौतम कुमार समेत पुलिस टीम ने सरकारी भूमि पर अवैध ढंग से मिट्टी काटने में लगी जेसीबी मशीन को ज़ब्त किया। इसकी विधिवत सूचना पुलिस ने जिला खनन विभाग को दी है।

एसपी सागर कुमार ने प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा से सिलीगुड़ी की ओर बड़ी संख्या में कैश कैरी करने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों ने कैश को लेकर किसी प्रकार का साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया है।

कार्रवाई की जानकारी मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने खनन विभाग को दी, तो बुधवार की देर रात जिला खनन अधिकारी नेहा कुमारी मनिहारी थाने पहुंची और कागजी कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खजूरबाड़ी गांव के शकील, मो. सुलेमान आलम, सुबहान और पोठिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोविन्दपुर सिंघारी गांव के अजरुल को गिरफ़्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के क़ब्ज़े से मृत सीएसपी संचालक का लैपटॉप, बैग, बायोमेट्रिक थंब स्कैनर के साथ-साथ हत्या के लिये इस्तेमाल किया गया छुरा भी बरामद किया है।

गिरफ्तार व्यक्ति पर बिहार के पटना, औरंगाबाद, मुंगेर, झारखंड के धनबाद, गिरिडीह, राजस्थान के अरवल और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पहले से ही शिकायत दर्ज है।

डीएम कार्यालय कक्ष में दिवंगत की आश्रित पत्नियों को ये सहायता राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर उसका प्रमाण पत्र दिया गया। आश्रित पत्नियों में सुनीता देवी, संतोष देवी, रजनीवाला देवी और आशा देवी शामिल हैं।

डीसीएलआर सदर, पूर्णिया के कोर्ट से जुड़े एक कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, “काम का लोड बहुत ज्यादा है। एक महीने चुनाव कार्यों में व्यस्त रहे। इसके बाद काउंटिंग की तैयारी करनी है।” यह पूछे जाने पर कि कितने स्टॉफ कोर्ट के कामों को ऑनलाइन करने में लगे हुए हैं, वह कहते हैं कि इस कोर्ट में एक ही स्टाफ है जो कोर्ट के कामों को कंप्यूटर पर चढ़ाता है।

बुधवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रतिनिधि द्वारा यह अनुमान बताया गया है कि राज्य में भीषण गर्मी और लू की स्थिति 8 जून तक बने रहने की संभावना है। इसीलिये विभाग ने 8 जून तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।

अनुसंधान में टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का सहारा लिया। पुलिस ने सबसे पहले घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया। फुटेज में पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। व्यक्ति की पहचान कटिहार के कोढ़ा निवासी राम कुमार के रूप में की गई।

थानाध्यक्ष संजय दास पूरे मामले पर कहते हैं कि बुधवार को ही थाने में केस दर्ज हो गया है। पता नहीं किस महिला ने वीडियो बनाया है। वहीं एसपी शैशव यादव ने कहा है कि वीडियो हम लोगों के संज्ञान में आ गया है। जांच की जा रही है, विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

ईओयू ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया है कि डॉ. शिव, 2017 में हुए नीट यूजी (NEET-UG) परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक का भी अभियुक्त रहा है। इस संदर्भ में पत्रकार नगर थाने में केस दर्ज है। पटना निवासी शुभम मंडल उर्फ शिवम मंडल के साथ मिलकर डॉ. शिव कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतियोगिता परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक/फर्जीवाड़ा के काण्डों को अंजाम देता आ रहा है।

दिलीप कुमार ने बताया कि बीते 7 अप्रैल को उनकी पत्नी शोभा देवी बच्चों के कपड़े खरीदने की बात कह दामलबाड़ी हाट गई और फिर वापस घर नहीं लौटी। उन्होंने कई दिनों तक अपनी पत्नी की खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।