Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज में मक्का खेत में मिला मृत हाथी, एक दांत गायब

दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत बिहारटोला में मक्के के एक खेत में मृत अवस्था में एक हाथी को देखा गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। रविवार की सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने एक जंगली हाथी को मृत अवस्था में देखा।

Md Akil Alam Reported By Md Akil Aalam |
Published On :
Dead elephant found in Dhantola Panchayat of Dighalbank Block of Kishanganj District

किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत बिहारटोला में मक्के के एक खेत में मृत अवस्था में एक हाथी को देखा गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। धनतोला पंचायत के बिहारटोला गांव के समीप मक्का खेत में रविवार की सुबह घास काटने गए ग्रामीणों ने एक जंगली हाथी को मृत अवस्था में देखा। उनके मार्फत घटना की खबर आग की तरह फैल गयी। जिसने भी हाथी की मौत की खबर सुनी, उसे देखने के लिए मक्के के खेत में लोगों की भीड़ जुट गयी। यह सिलसिला रविवार को दिन भर चलता रहा।


जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 10 बजे कुछ ग्रामीण धनतोला दुर्गा मंदिर के समीप बंद पड़े ईंट-भट्ठा से ठीक पूर्वी छोड़ पर घास काटने गये हुए थे। इस दौरान ग्रामीणों ने मक्के के खेत में एक हाथी को मृत अवस्था में देख शोर मचाई। इस बीच अगल- बगल के ग्रामीण भी मौके पर पहुँचे और विशालकाय हाथी को मृत देख दंग रह गए। किसी ने इसकी सूचना वन विभाग कर्मियों और स्थानीय प्रशासन को दी। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर स्थानीय वोलेंटियर के साथ वन कर्मी मौके पर पहुँचे।

Also Read Story

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

उधर, मक्का खेतों में पहले से डेरा डाले हाथियों के एक झुंड को मृत हाथी के समीप आता देख लोग भाग निकले।


इसी बीच, किसी ने मौका देख मृत हाथी का एक दांत काट लिया और भाग निकले। हाथियों के झुंड के थोड़ी दूर होते ही एक बार फिर लोग इकट्ठा हुए, तो देखा कि मृत हाथी का एक दांत गायब है।

घटना की सूचना पर वन के क्षेत्र पदाधिकारी उमा नाथ दुबे सहित अन्य वन अधिकारी घटनास्थल पर कैम्प किये हुए हैं। उन्होंने बताया कि वरीय पदाधिकारी पहुँचने वाले हैं। उन्होंने कहा कि विभाग के वेटरनरी डॉक्टर से संपर्क किया जा रहा है। डॉक्टर के आते ही वरीय अधिकारियों की देखरेख में हाथी का पोस्टमार्टम किया जायेगा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Md Akil Alam is a reporter based in Dighalbank area of Kishanganj. Dighalbank region shares border with Nepal, Akil regularly writes on issues related to villages on Indo-Nepal border.

Related News

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे