Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

कर्नाटक के विजयपूरा गोदाम हादसे में समस्तीपुर के 7 लोगों की मौत

सभी मृतक मज़दूर बिहार के समस्तीपुर जिले के हैं। सभी मजदूर मक्का बैगिंग मशीन की मरम्मत कर रहे थे, इसी दौरान मशीन के अचानक ढह जाने से सभी उसके नीचे फंस गए। गोदाम में 150 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :
7 people from samastipur died in karnataka vijayapura warehouse accident

कर्नाटक के बीजापुर जिले के विजयपुरा में सोमवार शाम मक्का प्रोसेसिंग गोदाम के ढह जाने से 8 मज़दूर दब गए थे। मंगलवार को गोदाम से 7 शवों को बरामद किया गया है। रेस्क्यू टीम ने गंभीर रूप से घायल एक मज़दूर को भी गोदाम से बाहर निकाला है।


सभी मृतक मज़दूर बिहार के समस्तीपुर जिले के हैं। सभी मजदूर मक्का बैगिंग मशीन की मरम्मत कर रहे थे, इसी दौरान मशीन के अचानक ढह जाने से सभी उसके नीचे फंस गए। गोदाम में 150 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से अधिकांश बिहार और उत्तर प्रदेश के हैं।

राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और अग्निशमन बल तथा आपातकालीन सेवा अधिकारी सोमवार शाम से ही बचाव अभियान में जुटे हुए थे। फंसे हुए श्रमिकों को बचाने के प्रयास में चार क्रेन और जेसीबी का उपयोग किया गया। बचाव कार्यों में सहायता के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 30 सदस्यीय टीम को पुणे से भेजा गया था।


‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक खबर के मुताबिक, उद्योग मंत्री और विजयपुरा जिले के प्रभारी मंत्री एम.बी. पाटिल ने सोमवार रात घटनास्थल का दौरा किया और इसे एक बड़ी त्रासदी बताया। एक्सप्रेस के अनुसार, एमबी पाटिल ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 7 लाख रुपये और दुर्घटना में घायल हुए लोगों को 50,000 रुपये की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। 7 लाख रुपये में से गोदाम के मालिक 5 लाख रुपये और सरकार 2 लाख रुपये वहन करेगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मृतक के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये देंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार घटना से मर्माहत हैं और उन्होंने घटना को दुखद बताया है।

Also Read Story

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

बिहार में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, बारिश में बढ़ा संक्रमण का खतरा

बिहार के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में स्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की बड़ी भर्ती की तैयारी, सितंबर में आ सकता है विज्ञापन

बिहार में नया ट्रैफिक नियम: अब सिपाही और ASI नहीं, सिर्फ SI व वरिष्ठ अधिकारी करेंगे वाहनों की जाँच

अमृत 2.0 योजना के तहत किशनगंज जलापूर्ति परियोजना को मिली मंजूरी, ₹53.71 करोड़ होंगे खर्च

पटना के बाद कटिहार में छात्रों का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचे युवाओं पर लाठीचार्ज, जमकर चले ईंट पत्थऱ

पूर्णिया एयरपोर्ट पर बनेगा नया सिविल एन्क्लेव, ₹294 करोड़ का टेंडर जारी

मुख्यमंत्री ने दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने और मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुँचाने के लिये सभी समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। साथ ही इस हादसे में घायल हुये लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

बिहार पंचायत चुनाव 2026: ग्राम पंचायत से जिला परिषद तक सभी निर्वाचन क्षेत्रों का होगा नए सिरे से परिसीमन

बिहार में निबंधन व्यवस्था हुई हाईटेक: अब पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, ईमेल व व्हाट्सएप पर दस्तावेज

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

देशभर में जनसंख्या बदलावों का होगा अध्ययन, अमित शाह से मिली हाई लेवल कमेटी

बिहार में ₹499 करोड़ की मंसी–सहरसा रेल दोहरीकरण परियोजना को मंजूरी, बढ़ेगी रेल क्षमता

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं