Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्णिया: दूसरी शादी को लेकर हुए विवाद में 14 लोग घायल

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के वार्ड 9 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर और रॉड चले, जिसमें 14 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं।

Syed Tahseen Ali is a reporter from Purnea district Reported By Syed Tahseen Ali |
Published On :
fourtenn injured in a clash between two parties

पूर्णिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बीरपुर गांव के वार्ड 9 में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर और रॉड चले, जिसमें 14 से भी अधिक लोग घायल हुए हैं।


घायलों में 4 की हालत काफी गंभीर है। सभी घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। हालत को काबू में करने के लिए फिलहाल पुलिस कैंप कर रही है।

Also Read Story

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिंसक झड़प की वजह दूसरी शादी बतायी जा रही है। रविवार को शादी से जुड़े विवाद को लेकर जय नारायण ठाकुर और सदानंद ठाकुर के बीच लड़ाई हुई। देखते ही देखते इस लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया।


दरअसल, जय नारायण ठाकुर के दामाद अमित कुमार की बहन की शादी सदानंद ठाकुर के बेटे रूपेश ठाकुर से हुई थी। यह शादी 20 साल पहले हुई थी। लेकिन रूपेश ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। जब अमित कुमार का परिवार रूपेश ठाकुर के यहां इसकी तहकीक करने पहुंचे, तो दोनों पक्षों में बहस हो गई। बहस धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस लड़ाई में बीच बचाव के लिए जय नारायण ठाकुर के रिश्तेदार कृत्यानंद ठाकर कूद पड़े।

इसके बाद इस कहा-सुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस झड़प में जय नारायण ठाकुर पक्ष से कुल 9 लोग घायल हैं। घायलों में जय नारायण ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, अमित ठाकुर, अनिता ठाकुर, फुड्डी कुमारी, शिल्पा, ट्विंकल, नेहा कुमारी, शबनम कुमारी शामिल हैं। वहीं, कृत्यानंद ठाकर पक्ष से कृत्यानंद ठाकुर, सुमन कुमार सुमन, नवल किशोर ठाकुर और हेमंत कुमार ठाकुर घायल हैं।

ग्रामीणों ने कहा कि अगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती, तो विवाद को कल ही पूरी तरह सुलझा लिया जाता।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सैयद तहसीन अली को 10 साल की पत्रकारिता का अनुभव है। बीते 5 साल से पुर्णिया और आसपास के इलाकों की ख़बरें कर रहे हैं। तहसीन ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

Related News

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क