Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

किशनगंज: रैली को लेकर हुआ समीक्षात्मक बैठक

प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी कारी मोहम्मद सोहैब ने कहा कि रैली के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ पूरे सीमांचल के लोगों में जोश का माहौल है।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
RJD MLC Qari Soaib in Kishanganj

एमएलसी कारी मोहम्मद सोहैब ने युवाओं और महिलाओं को रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार देश के संविधान को खत्म करना चाहती है।”


पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए महागठबंधन के नेता दिन रात प्रयास कर रहे हैं। किशनगंज के मिल्लिया इंजिनियरिंग कॉलेज में विधान पार्षद कारी मोहम्मद सोहैब ने युवाओं और महिलाओं से संवाद किया। समीक्षात्मक बैठक के अंतर्गत एमएलसी ने लोगों से अपील की कि बिहार और सीमांचल की भलाई के लिए रैली में आकार विपक्षी एकता को मजबूत करें।

Also Read Story

सहरसा एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प, रनवे-टैक्सीवे के लिए 42.52 करोड़ का टेंडर जारी

दुष्कर्म मामले में फ़रार पौआखाली चेयरमैन प्रतिनिधि लल्लू मुखिया सिलीगुड़ी से गिरफ्तार

TRE-4 में बाल मनोविज्ञान और बिहार से जुड़े प्रश्न शामिल करने की मांग, 886 पदों का इजाफा

TRE-4 पर BPSC की दो टूक: PT और Mains से नहीं बदलेगा फैसला, नेगेटिव मार्किंग भी रहेगी

कोसी नदी पर हाई लेवल डैम की DPR जल्द पूरी होगी, केंद्र ने दिए निर्देश; रिवर लिंक और विश्वविद्यालयों पर चर्चा

बिहार में अधिकारियों को नया निर्देश, सांसद-विधायक के फोन पर तुरंत देना होगा जवाब, पत्रों पर समयबद्ध कार्रवाई

BPSC TRE-4 में 32,388 शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी, 1 सितंबर से आवेदन

छात्रों की शिकायतों की सुनवाई के लिए ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’, 30 दिनों में कार्रवाई

बिहार में गृह, वित्त और शिक्षा समेत कई विभागों में बदलाव, 5 जिलों के DM भी बदले

प्रेसवार्ता के दौरान एमएलसी कारी मोहम्मद सोहैब ने कहा कि रैली के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ पूरे सीमांचल के लोगों में जोश का माहौल है। रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी को जवाब दिया जाएगा।


भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, “जिस तरह अंग्रेजों को खदेड़ने की शुरूआत बिहार से हुई थी,उसी तरह उसके चेलों को खदेड़ने की शुरूआत भी बिहार के सीमांचल से होगी।” रैली के माध्यम से महिलाओं और दलितों पर अत्याचार करने वाली केंद्र सरकार के खिलाफ जनांदोलन किया जायेगा।

तेजस्वी यादव की ताजपोशी को नकारते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं ने झूठी अफवाह फैलाई है। महागठबंधन की सरकार नीतीश कुमार की अगुआई में अच्छा काम कर रही है।बीजेपी के नेताओं की ऐसी बयानबाजी का मकसद बिहार के विकास को रोककर सिर्फ सत्ता को हड़पना है।‌ “डील करने की आदत भाजपा के नेताओं की है जो बिना बताए पाकिस्तान जाकर नवाज शरीफ की मां का पैर छूकर आ जाते है,” जदयू से डील की बात पर उन्होंने कहा।

उन्होंने एआईएमआईएम पार्टी को रैली में शामिल नहीं करने का कारण कट्टरपंथ के खिलाफ महागठबंधन की लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा कि कट्टरपंथ फैलाकर देश को बांटने वाली पार्टी के लिए रैली में कोई जगह नहीं हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

बिहार के इन चार शहरों में लगेंगे बायोगैस प्लांट, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड और कुशल युवा कार्यक्रम का विस्तार

AMRUT 2.0 के तहत पूर्णिया में ₹277.83 करोड़ की जलापूर्ति योजना, Universal MEP Projects को कॉन्ट्रैक्ट

Census 2027: पहली बार जाति, COVID-19 टीकाकरण और बैंक खातों का भी देना होगा ब्यौरा, जानिए क्या-क्या बदला

सीमांचल की रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार, किशनगंज–जलालगढ़ रेल लाइन को मिला ‘विशेष रेल परियोजना’ का दर्जा

बिहार में पंचायत परिसीमन की तैयारी तेज, सरकार ने जारी किए 3 करोड़ रुपये

मानव तस्करी पर बोले सीएम – “सिर्फ रेस्क्यू नहीं, पुनर्वास भी जरूरी”

बिहार में बनेगा स्पोर्ट्स साइंस सेंटर और 19 विशेष एससी-एसटी कोर्ट, कैबिनेट की मंज़ूरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

‘हमको मार दीजिए, ज़मीन ले लीजिए’ – किशनगंज एयरपोर्ट भूमि अधिग्रहण का विरोध

Ground Report: नौकरी के लिए दुबई गए सीमांचल के 7 युवक कैसे फंसे?

बहादुरगंज NEET प्रदर्शन के बाद हुए FIR में रूस में मौजूद युवक और परीक्षा दे रहे छात्र नामजद

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे