Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मखाना की खेती के लिए रंगदारी मांगने के मामले में एक गिरफ्तार

कटिहार जिले के मनिहारी थानांतर्गत नवाबगंज पंचायत के मुस्लिम टोला निवासी कामरान उर्फ कालू,  शेख साजन व शेख इजराइल से मखाना को लेकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बुल्ला है।

Mohammad Zaid Reported By Mohammad Zaid |
Published On :
a man arrested in manihari

कटिहार: कटिहार जिले के मनिहारी थानांतर्गत नवाबगंज पंचायत के मुस्लिम टोला निवासी कामरान उर्फ कालू,  शेख साजन व शेख इजराइल से मखाना को लेकर रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम बुल्ला है।


बताया जाता है कि नारायणपुर गोपीचक के रहने वाले बुल्ला व आकाश समेत चार अन्य व्यक्तियों ने हथियार के बल पर उनसे रंगदारी मांगी थी, जब वे लोग मखनाहा नदी की जमीन को लीज पर लेकर मखाना की खेती कर रहे थे।

Also Read Story

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

पीड़ित शेख साजन ने बताया, “हम तीन लोग मिलकर मखाना की खेती करते हैं। मंगलवार को हम अपने खेत में कुछ मजदूरों के साथ नदी से मखाना निकाल रहे थे। तभी बुल्ला, आकाश और अन्य चार लोग वहां आए और मुझसे एक लाख रुपये रंगदारी मांगने लगे। जब मेरे द्वारा रंगदारी पर विरोध किया गया, तो उनमें से एक ने गोली चला दी। उन्होंने नदी में काम कर रहे मजदूरों के साथ भी मारपीट की।”


बुधवार को मनिहारी पुलिस को बुल्ला की सूचना जैसे ही मिली, अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और नारायणपुर भट्टा फोरलेन सड़क से बुल्ला को गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य की गिरफ्तारी के लिए मनिहारी पुलिस छापेमारी कर रही है।

मनिहारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि मखाना की खेती करने वाले लोगों से कुछ लोगों ने रंगदारी मांगी थी । इसको लेकर पीड़िता द्वारा मनिहारी में आवेदन दिया गया था। इसके आधार पर केस दर्ज किया गया। इस मामले में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गयी है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

मो० जैद कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड से हैं। 2021 से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अपनी पत्रकारिता के ज़रिए जनता की आवाज बनकर उनके हक के लिए सरकार से लड़ना चाहते हैं।

Related News

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

बिहार के औरंगाबाद में बेटे की चाहत में बुजुर्ग की नरबलि!

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क