Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

महादलित बस्ती में शराब उन्मूलन को लेकर शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्णिया के कुकरौन पश्चिम पंचायत अंतर्गत खनुआं गांव के वार्ड नंबर 2 के विकास मित्र बिनोद ऋषि एवं झींगरू ग्रुप फाउंडेशन के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Reported By JP Mishra |
Published On :
oath taking in program to eradicate alcohol in Mahadalit Basti,
शपथ ग्रहण कार्यक्रम

सावित्रीबाई फुले के जन्मदिवस के अवसर पर पूर्णिया के कुकरौन पश्चिम पंचायत अंतर्गत खनुआं गांव के वार्ड नंबर 2 के विकास मित्र बिनोद ऋषि एवं झींगरू ग्रुप फाउंडेशन के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विकास मित्र विनोद ऋषि ने बाल विवाह, दहेज प्रथा, नशा उन्मूलन, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, बच्चे का स्कूल में न जाने जैसे विषय पर विस्तृत रूप से चर्चा किया तथा ग्रामीणों से भी इस विषय पर उनके राय को सार्वजनिक रूप से रखा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

oath taking in program to eradicate alcohol in Mahadalit Basti,
सावित्रीबाई फुले

चंदेश्वरी ऋषि नामक एक ग्रामीणने बताया गया कि उन्होंने बिनोद ऋषि के कहने पर पिछले 2 साल से शराब बिलकुल छोड़ दिया है जबकि वे नियमित रूप से शराब का सेवन करते थे। जिस कारण उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई थी। जबसे उन्होंने शराब छोड़ी है आर्थिक स्थिति अच्छी हो रही है। इसी क्रम में रामचंद्र ऋषि ने कहा अब मैं शराब छोड़ चुका हूं और स्वरोजगार के दिशा में हारमोनियम मैकेनिक का काम सीख रहा हूं।


वही बहादुर ऋषि के द्वारा बताया गया कि हमने भी शराब को 2 वर्ष पहले ही छोड़ दिया है इस आशय का शपथ पत्र भी विकास मित्र को हम लोगों ने सौंप दिया है। आगे सभा को संबोधित करते हुए जालो देवी के द्वारा बताया गया कि हमारे पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं का अधिकार कम होने के कारण हम उतने अच्छे से अपने बच्चे की देखभाल नहीं कर पाते हैं। हमारे बच्चे दिन-ब-दिन नशे के शिकार होते जा रहे हैं जिससे हमारी पीढ़ी विध्वंस की ओर जा रही है। अन्य वक्ताओं में डॉक्टर जमशेद के द्वारा बताया गया कि नशा के कारण हमारी शारीरिक क्षमता कम हो जाती है। जिससे हम मानसिक रूप से भी कमजोर रहते हैं जो हमारी गरीबी का मुख्य कारण है।

इसी दिशा में विकास मित्र बिनोद ऋषि ने बताया गया कि बराबर इस तरह का कार्यक्रम होना चाहिए। ऐसे कार्यक्रम से हमारा विकास अच्छी तरह से हो सकता है। मैं सरकार से निवेदन करता हूं कि हमारे समाज को विध्वंस झेलने से बचाने का हर मुमकिन प्रयास किये जाएँ। हमारी स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। सभा में उपस्थित वक्तागण में इश्तियाक आलम, वार्ड सदस्य प्रदीप ऋषि, फूल राजकुमार मंडल, तहसील आलम, राजकुमारी देवी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क