Main Media

Seemanchal News, Kishanganj News, Katihar News, Araria News, Purnea News in Hindi

Support Us

नालंदा : महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर की मां का गला रेतकर हत्या

नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहार शरीफ में रहते थे। दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपनी गांव भगवानपुर आई हुई थी। घर में वो अकेले रहती थी। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी के नीयत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की।

Nawazish Purnea Reported By Nawazish Alam |
Published On :

बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र में चोरी करने की नीयत से आए बदमाशों ने एक वृद्ध महिला की गर्दन रेतकर हत्या कर दी। मृतक महिला नालंदा की पहचान महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार की मां फूल कुमारी देवी के रूप में हुई है।

नालंदा के महाबोधि कॉलेज के प्रोफेसर डॉक्टर अरविंद कुमार अपनी मां के साथ बिहार शरीफ में रहते थे। दीपावली में वृद्ध महिला फूल कुमारी देवी अपनी गांव भगवानपुर आई हुई थी। घर में वो अकेले रहती थी। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात चोरों ने चोरी के नीयत से घर में घुसकर वृद्ध महिला की हत्या की।

Also Read Story

कटिहार: खेत से मिली 54 वर्षीय स्कूल गार्ड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सोने की तस्करी करते किशनगंज का व्यापारी दिनेश पारीक समेत तीन लोग गिरफ्तार

किशनगंज: पुलिस ने मवेशी तस्करों के गिरोह को पकड़ा, 8 वाहन समेत 22 गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: दंपति के हाथ-पांव बांध लाखों के गहने लूटकर 6 बदमाश फरार

पूर्णिया में साइबर ठगों ने व्यवसाई के बैंक खाते से उड़ाये साढ़े पांच लाख रुपये, एक महीने में दर्ज नहीं हुई एफआईआर

हथियार के बल पर बंधन बैंक कर्मी से 1.68 लाख रुपये की लूट

कटिहार के आजमनगर में भीषण डकैती, फायरिंग और बम धमाकों से दहला गांव

किशनगंज: पेड़ से लटका मिला 17 वर्षीय युवती का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ओडिशा से आया था नीरज पासवान हत्याकांड का शूटर, कटिहार एसपी ने और क्या क्या बताया

नालंद पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में जानकारी दी कि बेन थाना अंतर्गत 2 दिसंबर को करीब 7 बजे सुबह बेन थानाध्यक्ष को सूचना प्राप्त हुयी कि भगवानपुर गाँव में फुल कुमारी देवी (उम्र 83 वर्ष) पति स्वर्गीय रामचन्द्र प्रसाद की गला रेतकर हत्या कर दी गयी है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये बेन थानाध्यक्ष थाना राजगीर के अंचल निरीक्षक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया गया।


नालंद पुलिस ने आगे लिखा, “प्रथम दृष्टतया हत्या गला रेतकर की गयी है तथा तकनिकी व पारिस्थितिजन्य साक्ष्य प्राप्त करने हेतु एफएसएल टीम पटना व डॉग स्कायड टीम को घटनास्थल पर पहुँचने हेतु निर्देशित किया गया है, ताकि घटना के अन्य तकनिकी पहलुओं पर बारीकी से अनुसंधान किया जा सके। अग्रेतर अनुसंधान के दौरान इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।”

बताते चलें कि बिहार सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार नालंदा स्थित महाबोधि कॉलेज के अध्यक्ष-सह-जनप्रतिनिधि सदस्य हैं। घटना की सूचना मिलने पर राजगीर के डीएसपी प्रदीप कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्होंने कहा की घटना की जांच की जा रही है जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

(आईएएनएस इनपुट के साथ)

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवाजिश आलम को बिहार की राजनीति, शिक्षा जगत और इतिहास से संबधित खबरों में गहरी रूचि है। वह बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने नई दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन तथा रिसर्च सेंटर से मास्टर्स इन कंवर्ज़ेन्ट जर्नलिज़्म और जामिया मिल्लिया से ही बैचलर इन मास मीडिया की पढ़ाई की है।

Related News

कटिहार: भाजपा विधायक कविता पासवान के भतीजे की गोली मारकर हत्या, एक गिरफ्तार

कटिहार: स्कूल की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत

अरवल में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 14 गिरफ्तार

अररिया: बेख़ौफ अपराधियों ने हथियार दिखाकर बैंक कर्मी से लूटे 12 लाख रुपये

कटिहार में पत्नी के कर्ज को लेकर विवाद में पति ने तीन बच्चों समेत खुद को लगाई आग

अररिया में मूर्ति विसर्जन से आता ट्रैक्टर कैसे हुआ दुर्घटना का शिकार?

अररिया में सरस्वती विसर्जन से लौटता ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त, चार लोगों की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

अररिया में पुल न बनने पर ग्रामीण बोले, “सांसद कहते हैं अल्पसंख्यकों के गांव का पुल नहीं बनाएंगे”

किशनगंज: दशकों से पुल के इंतज़ार में जन प्रतिनिधियों से मायूस ग्रामीण

मूल सुविधाओं से वंचित सहरसा का गाँव, वोटिंग का किया बहिष्कार

सुपौल: देश के पूर्व रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री के गांव में विकास क्यों नहीं पहुंच पा रहा?

सुपौल पुल हादसे पर ग्राउंड रिपोर्ट – ‘पलटू राम का पुल भी पलट रहा है’