Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

सहरसा: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद कुन्दन कुमार, पांच वर्षीय पुत्र ने दी मुखाग्नि

बिहार के सहरसा ज़िले के लाल शहीद आर्मी GD जवान कुन्दन कुमार आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना से देर रात कुन्दन कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सहरसा ज़िले के सत्तरकटैया प्रखंड के आरण गांव लाया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Sarfaraz Alam Reported By Sarfraz Alam |
Published On :
Martyr Kundan Kumar's five year old son performs last rites in Saharsa

बिहार के सहरसा ज़िले के लाल शहीद आर्मी GD जवान कुन्दन कुमार आज पंचतत्व में विलीन हो गए। पटना से देर रात कुन्दन कुमार का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सहरसा ज़िले के सत्तरकटैया प्रखंड के आरण गांव लाया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।


शहीद के पांच वर्षीय बड़े पुत्र रौशन कुमार ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर नम आंखों से विदाई दी। इससे पूर्व असम के जवानों ने शहीद के पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर और शस्त्र सलामी दी।

Martyr Kundan Kumar's five year old son performs last rites in Saharsa

इस दौरान ज़िला पदधिकारी कौशल कुमार, कोसी रेंज के डीआईजी सुरेश प्रसाद, एसपी राकेश कुमार सहित जिले के कई आलाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

[wp_ad_camp_1]


अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिहार के पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा, अनुसूचित जाति सह-जनजाति मंत्री रमेश ऋषिदेव, मधेपुरा सांसद दिनेशचंद्र यादव, राजद विधायक अरुण यादव सहित कई जनप्रतिनिधि शहीद के गांव आरण पहुंचे। वहां सभी ने एक-एक कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद डीएम कौशल कुमार, डीआईजी सुरेश प्रसाद, एसपी राकेश कुमार सहित ज़िले के कई आलाधिकारियों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Martyr Kundan Kumar's five year old son performs last rites in Saharsa

शहीद के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा और ‘शहीद कुन्दन कुमार अमर रहे’ के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

एमएचएम कॉलेज सहरसा से बीए पढ़ा हुआ हूं। फ्रीलांसर के तौर पर सहरसा से ग्राउंड स्टोरी करता हूं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क