बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। ऐसे में आज से बिहार में आचार संहिता लागू हो गई है। आज दिल्ली में चुनाव आयोग के प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार चुनावों को लेकर तारीखों का एलान किया। उन्होंने बताया कि बिहार चुनाव तीन फेज में होंगे और 28 अक्टूबर से 10 नवंबर के बीच संपन्न हो जाएंगे। चुनाव आयोग इसे लेकर 1 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। लेकिन इस सब के बीच सबसे बड़ा सवाल है कि चुनाव होगा कैसे? कोरोना संक्रमण के बीच लोकतंत्र के इस त्योहार को कैसे सम्पन्न कराया जाएगा?
आज प्रेस कांफ्रेंस में चुनाव आयोग की टीम ने इस बारे में जानकारी दी है। चुनाव आयोग ने कोरोना काल में चुनावों को संपन्न कराने के लिए कई सारी नई गाइडलान्स के बारे में आज जानकारी दी है। इन गाइडलाइन्स के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार चुनाव कोरोना काल का सबसे बड़ा चुनाव है। कोरोना काल में भी लोगों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का अधिकार है। उन्होने बताया कि इस बार के चुनाव को लेकर खास एहतियात बरते जा रहे हैं।
Also Read Story
मुख्य आयुक्त ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकते हैं। वहीं चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर भी 80/20 का फॉर्मूला लगा दिया है। मतलब सबसे ज्यादा प्रचार वर्चुअल तरीके से होंगे। हालांकि पाबंदियों के संग पुराने तरीके भी इस्तेमाल में लाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि चुनावों को लेकर बड़ी जनसभाएं नहीं हो सकेंगी। जो उम्मीदवार रैली निकालना चाहते हैं उसमें 5 से ज्यादा गाड़ियों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।
वहीं मतदान को लेकर उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि एक बूथ पर सिर्फ 1,000 मतदाता ही मदतान कर पाएंगे। कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग होगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे।
वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। संक्रमण से बचाव के लिए 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। 7 लाख से ज्यादा हैंड सैनिटाइजर और 46 लाख से ज्यादा मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है। कोरोना के दौर में पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने जरूरी हैं। बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। कोरोना काल में लोगों के हेल्थ और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए काफी तैयारी की है। चुनाव कार्यक्रम को भी इसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद चुनावों में हमने ऐसा किया है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।