Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

तीन फेज में होगा ​बिहार विधानसभा चुनाव, 28 अक्टूबर को होगा पहला मतदान

दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस जारी है। इसम प्रेस कांफ्रेंस को सेन्ट्रल चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ने कोरोना काल में चुनाव कराने की बात पर मुहर लगा दी है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
bihar election date announced first phase on 28th october

[vc_row][vc_column][vc_column_text]दिल्ली में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस जारी है। इसम प्रेस कांफ्रेंस को सेन्ट्रल चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त सुनील अरोड़ा संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ने कोरोना काल में चुनाव कराने की बात पर मुहर लगा दी है। इस कोरोना काल में पहला चुनाव बिहार विधानसभा का होगा। प्रेस वार्ता में उन्होंने इस पहले कोरोना टाइम वाले चुनाव को लेकर बनाए गए नए गाइडलाइन्स को लोगों के सामने रखा है। इस दौरान सुनील अरोड़ा ने चुनाव के समय, नामांकन की प्रक्रिया, चुनाव प्रचार, मतदान का तरीका जैसी कई अन्य चीजों को लेकर कई सारी नई गाइडलाइन्स से अवगत कराया


 

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

मीडिया को कोरोना काल में होने जा रहे पहले चुनाव को लेकर जानकारी देते हुए मुख्य आयुक्त ने बताया कि इस बार के चुनावों को लेकर मतदान के समय को पहले के मुकाबले 1 घंटा बढ़ाया गया है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगा। कोरोना संक्रमित लोग भी इस चुनाव में मतदान कर सकेंगे। जो लोग कोराना से संक्रमित हैं उन्हें मतदान के अंतिम समय में मतदान करने का मौका दिया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार एक बूथ पर केवल 1000 मतदाता ही अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे।


[wp_ad_camp_1]

वहीं उन्होंने चुनावों को लेकर उम्मीदवारों के नामांकन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नई गाइडलाइन्स के अनुसार उम्मीदवार अपना नामांकन अब ऑनलाइन भी भर सकेंगे। वहीं जो लोग खुद से जाकर नामांकर करना चाहते हैं वेसे लोगों के लिए जुलूस लेकर जाना इस बार मुमकिन नहीं हो सकेगा। ऐसे लोगों को केवल दो गाड़ियां ही लेकर बाहर जाने की अनुमति मिलेगी।

तीन फेज में है बिहार के चुनाव

बिहार विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी देते हुए सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार का चुनाव तीन फेज में होगा। पहले फेज का चुनाव 71 विधानसभा सीटों पर होगा, जिसके लिए 31000 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। यह फेज 28 अक्टूबर से शुरू होगा। 3 नवंबर को दूसरा फेज का दूसरा फेज का चुनाव होगा। दूसरे पेज में 94 सीटों पर चुनाव होंगे इसके लिए 42000 मतदान केन्द्र होंगे, जहां वोटिंग होंगे। तीसरा चरण का चुनाव 7 नवंबर को होगा, इस फेज में 33000 बूथों पर 78 सीटों के लिए 15 जिलों में चुनाव होंगे।

 

वोटों की गिनती 10 नवंबर को होगी।

इस चुनाव के बारे में बात करें तो ज्यादात्तर प्रचार वर्चुअल होंगे। पाच लोगों से ज्यादा लोग डोर टू डोर कैपेनिंग नहीं कर सकेंगे। जो उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें आपराधिक छवि की जानकारी मीडिया में देनी होगी। अगर कोई रोड शो करता है तो उसमें सिर्फ 5 गाड़ियां ही होगी। चुनाव आयोग ने बताया है कि 1 अक्टूबर को चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी होगा और 8 अक्टूबर तक नॉमिनेशन का लास्ट डेट तय किया गया है।

 

चुनाव को लेकर क्या तैयार है चुनाव आयोग?

कोरोना काल में चुनाव कैसे होंगे यह सबसे बड़ा सवाल था। इन सवालों के जवाब चुनाव आयोग ने आज दिए। चुनाव आयोग ने बताया कि किस तरह से इस बार के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव आयोग ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार के साथ दो से ज्यादा वाहन नहीं जा सकते हैं। इस बार वर्चुअल चुनाव प्रचार होगा। बड़ी-बड़ी जनसभाएं नहीं की जा सकेंगी।

वहीं मतदान को लेकर बताया है कि एक बूथ पर सिर्फ 1,000 मतदाता ही मदतान कर पाएंगे। कोरोना मरीज वोटिंग के आखिरी घंटे में वोट डाल पाएंगे। सुबह 7 बजे से शाम के 6 बजे तक होगी वोटिंग होगी। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 7 करोड़ से ज्यादा मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

[wp_ad_camp_1]

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा कि कोविड के चलते नए सुरक्षा मानकों के तहत चुनाव होंगे। पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या घटाई जाएगी। एक बूथ पर 1 हजार मतदाता होंगे। 7 लाख हैंड सैनेटाइजर, 6 लाख पीपीई किट्स, 7,6 लाख बेड्सशीट, 23 लाख हैंड ग्लब्स का इंतजाम किया गया है। 7 लाख से ज्यादा हैंड सैनिटाइजर और 46 लाख से ज्यादा मास्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि बिहार में कुल 243 सीटों पर चुनाव होना है। कोरोना के दौर में पहला बड़ा चुनाव होने जा रहा है। चुनाव नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसलिए चुनाव कराने जरूरी हैं। बिहार चुनाव में इसबार एक लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन होंगे। कोरोना काल में लोगों के हेल्थ और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए काफी तैयारी की है। चुनाव कार्यक्रम को भी इसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। राज्यसभा चुनाव और विधान परिषद चुनावों में हमने ऐसा किया है।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान