कटिहार: गुरुवार की अहले सुबह करीब 4 बजे मनिहारी रेलवे परिसर पर स्थित तीन दुकानों में अचानक आग लग गयी। आग लगने की सूचना स्थानीय प्रशासन को दी गयी, जिसके बाद तुरंत मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंची। दमकल, ग्रामीण व स्थानीय प्रशासन की मदद से आग को बुझाया गया। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला सका है।
आगलगी से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में उप मुख्य पार्षद शुभम पोद्दार ने बताया कि गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे मनिहारी रेलवे परिसर स्थित तीन दुकानों में अचानक आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग लगने से दुकानों में रखा लाखों का समान जल कर राख हो गया है। उन्होंने कहा पीड़ित परिवार को जो भी उचित मुआवजा होगा, प्रशासन की ओर से दिया जाएगा।
Also Read Story
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।



















