Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने राज्यसभा में उठाया पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया है। सुशील मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पूर्णिया एयरपोर्ट से संबंधित प्रश्न किए हैं।

Navin Kumar Reported By Navin Kumar |
Published On :
Sushil Modi
Image Source : फाइल फोटो

राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने राज्यसभा में पूर्णिया एयरपोर्ट का मुद्दा उठाया है। सुशील मोदी ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय से पूर्णिया एयरपोर्ट से संबंधित प्रश्न किए हैं। इस पर उड्डयन मंत्रालय ने कहा कि राज्य सरकार से 15 एकड़ अतिरिक्त जमीन की मांग की गई है, जिसका उत्तर अभी तक नहीं आया है।


उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, पूर्णिया एयरपोर्ट के विस्तार के लिए जमीन देर से दी गई है और दी गई जमीन उत्तर की बजाय ठीक विपरीत दिशा दक्षिण में है। सुशील मोदी ने कहा कि विस्तारित हवाई अड्डे को एनएच से जोड़ने पर राज्य सरकार को सहमति हाल ही में प्राप्त हुई है और अतिरिक्त 15 एकड़ जमीन की मांग पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार बार-बार पूर्णिया हवाई अड्डे के लिए जमीन उपलब्ध कराने का दावा करते हैं जबकि यह सच नहीं है। बता दें कि कुछ दिन पहले हुई महारैली में नीतीश कुमार ने पूर्णिया एयरपोर्ट में होने वाली देरी के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेवार ठहराया था।


सुशील मोदी ने ट्वीट किया, “बिहार को जल्द मिलेगी एक और हवाई अड्डे की सौगात।” उन्होंने राज्य सरकार से 15 एकड़ जमीन जल्द उपलब्ध कराने का आग्रह किया है और कहा कि अपेक्षित सहयोग करने में राज्य सरकार को तेजी दिखाना चाहिए।

गौरतलब हो कि पूर्णिया में एयरपोर्ट की मांग पिछले कई वर्षो से लगातार हो रही है। जिले में एयरपोर्ट के लिए बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगों ने बहुत बार आंदोलन भी किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, विलंबित पूर्णिया एयरपोर्ट पीएम पैकेज बिहार 2015 का हिस्सा है, जिसके लिए 52.18 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

नवीन कुमार बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हूं। आईआईएमएससी दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। अभी स्वतंत्र पत्रकारिता करते हैं। सामाजिक विषयों में रुचि है। बिहार को जानने और समझने की निरंतर कोशिश जारी है।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान