Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

चिराग ने बीजेपी से कहा — नीतीश के दबाव में न आए

बिहार विधानसभा चुनाव में अब LJP अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के नेताओं के बीच बयानी जंग छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने बीजेपी को घेरा है।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
do-not-cower-under-nitih-kumar-pressure-says-chirag-paswan-to-bjp

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार विधानसभा चुनाव में अब LJP अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के नेताओं के बीच बयानी जंग छिड़ गई है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर चिराग पासवान ने बीजेपी को घेरा है। आजतक को दिए अपने एक इंटरव्यू में चिराग ने कहा कि अगर हम वोट कटवा हैं तो बीजेपी ने 2014 से क्यों साथ रखा है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दबाव में बीजेपी ऐसे बयान दे रही है। चिराग ने बीजेपी को नसीहत दी कि वो अपने विवेक का इस्तेमाल करे। वहीं चिराग पासवान ने इस बात को लेकर साफ—साफ कह दिया कि अगर बिहार के सीएम के तौर पर नीतीश कुमार की वापसी हुई तो वे और उनकी पार्टी पूरी तरह से NDA से अलग हो जाएंगे।


इस इंटरव्यू में चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे पिता (रामविलास पासवान) को बहुत सम्मान दिया. मैं पीएम के साथ हूं और उनका सम्मान करता हूं। चुनाव होली की तरह है. इसमें कई रंग दिखते हैं. होली की तरह चुनाव के बाद भी लोग नहा-धोकर तैयार हो जाते हैं। चिराग ने कहा कि 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला मेरा है. हम जेडीयू के खिलाफ उम्मीदवार उतारेंगे. कुछ बीजेपी के नेता नीतीश कुमार के इशारे पर बयान दे रहे हैं, लेकिन बिहार में बीजेपी और एलजेपी की सरकार बनेगी।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

[wp_ad_camp_1]


आपको बताते चलें कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा था कि LJP बिहार के चुनावों में कोई प्रभाव नहीं डाल पाएगी। LJP बिहार के चुनावों में सिर्फ एक वोट कटवा पार्टी बनकर रह जाएगी। प्रकाश जावड़ेकर ने स्पष्ट किया कि बिहार में केवल चार पार्टियां (बीजेपी, जदयू, हम और वीआईपी) ही साथ मिलकर चुनाव लड़ रही हैं।

[wp_ad_camp_1]

उन्होंने कहा था कि चिराग बिहार में एक अलग रास्ते पर हैं। वह बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम लेकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बीजेपी की कोई B या C टीम बिहार में नहीं है। वहीं जावड़ेकर के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी एलजेपी पर खुलकर निशाना साधा था। संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि बीजेपी की कोई बी, सी या डी टीम नहीं है. एलजेपी बिहार की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है।

 

पापा ने किया था 143 सीटों पर लड़ने का फैसला

इससे पहले आजतक को दिए इंटरव्यू में चिराग ने इस बात से भी पर्दा उठाया था कि लोजपा के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला उनका नहीं बल्कि उनके पापा रामविलास पासवान का था। उन्होंने कहा कि एक बेटे के तौर पर मैं बुरी तरह से आहत था, जब मेरे पिता का नीतीश कुमार द्वारा बार-बार अपमान किया गया था। चिराग ने कहा कि 10 नवंबर को नीतीश कुमार सीएम नहीं बनेंगे।

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क