Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

दीपांकर ने तेजस्वी को माना महागठबंधन का नेता, एनडीए पर जमकर बरसे

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। कई पार्टियों के शीर्ष नेता अब रैली और आमसभा को संबोधित कर रहे हैं। वे जनता से अपील कर रहे हैं कि उनके उम्मीदवारों को जीताकर विधानसभा भेजें। इसी कड़ी में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या भी आरा पहुंचे थे।

Reported By Sahul Pandey |
Published On :
dipankar bhattacharya accept tejashwi yadav as alliance leader

[vc_row][vc_column][vc_column_text]बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार का दौर शुरू हो चुका है। कई पार्टियों के शीर्ष नेता अब रैली और आमसभा को संबोधित कर रहे हैं। वे जनता से अपील कर रहे हैं कि उनके उम्मीदवारों को जीताकर विधानसभा भेजें। इसी कड़ी में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्या भी आरा पहुंचे थे। जहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार का यह चुनाव देश में तानाशाही के खिलाफ होनेवाला चुनाव है। दीपांकर भट्टाचार्या ने महागठबंधन की ओर से आयोजित नागरिक सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए लोगों को संबोधित करते हए एनडीए पर जमकर निशाना साधा।


सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की तानाशाही रवैया से देश भर में लोकतंत्र खतरे में है। जिसका परिणाम इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। पूरे बिहार में एनडीए के खिलाफ जबरदस्त निर्णायक गठबंधन बना है जिसमें भाकपा माले राजद कांग्रेस समेत कई पार्टियां एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बिहार में फिर से बदलाव होगा और यहां नई सरकार बनेगी। इस दौरान पिछले चुनाव की याद दिलाते हुए दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि जैसे 2015 में भोजपुर विधानसभा में एनडीए का खाता भी नहीं खुला था ठीक उसी तरह इस बार भी भाजपा और एनडीए गठबंधन का यहां खाता खोलना मुश्किल होगा।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

[wp_ad_camp_1]


हाथरस के मामले को लेकर एनडीए सरकार को घेरते हुए दीपांकर ने कहा कि हाथरस व मुजफ्फरपुर कांड बताती है कि हमारी देश की बेटियां इतनी असुरक्षित कभी नहीं थी जीतनी आज हैं। इस सरकार ने देश की जनता को ठगने का काम किया है। कोरोना काल में देश के मजदूर रोजी रोटी के लिए तरस रहे थे, युवा बेरोज़गार हो गए हैं और यहाँ की बेटियां असुरक्षित हैं। हमारा अहम मुद्दा यही है और इसी को लेकर हम लोग लागातार संघर्ष कर रहे है और हमारा चुनाव का एजेंडा भी यही होगा।

[wp_ad_camp_1]

बीजेपी और उसके गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता के लुलुपता के चलते उनका गठबंधन टुट रहा है। मीडिया कर्मियों ने जब दीपांकर से छात्र नेता कन्हैया कुमार को स्टार प्रचारक के तौर पर चुनाव में उतारने की बात पूछा तो उन्होंने कन्हैया कुमार को सीपीआई का नेता बताते हुए उनके स्टार प्रचारकों के लिस्ट को नहीं देखने की बात कह कर चुप्पी साध ली। वहीं जब उनसे महागठबंधन के नेता और सीएम कंडिडेट के बारे में पुछा गया तो दीपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि निश्चित तौर पर महागठबंधन के बड़े घटक दल के तौर पर राजद है और सीएम कैंडिडेट के तौर पर तेजस्वी यादव चेहरा हो सकते है। बता दें कि इस जनसभा से पहले दीपांकर आरा शहर स्थित जेपी स्मारक स्थल पहुंचे थे ओर वहां उन्होंने जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।



[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान