भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने बेगूसराय लोकसभा सीट से अवधेश कुमार राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। अवधेश कुमार राय बेगूसराय के बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में वह मात्र 484 वोटों से हार गये थे।
अवधेश कुमार राय भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के टिकट पर ही 1990-1995, 1995-2000 और 2010-2015 के बीच विधायक रहे हैं।
Also Read Story
बताते चलें कि पिछली बार बेगूसराय सीट पर छात्र नेता कन्हैया कुमार CPI के उम्मीदवार थे। चुनाव में उनको बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार गिरिराज सिंह ने कन्हैया को 4,22,217 वोटों के बहुत बड़े अंतर से शिकस्त दी थी।
2019 में बेगूसराय सीट पर ही राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर तनवीर हसन चुनाव लड़ रहे थे। तनवीर हसन को इस चुनाव में 1,98,233 मत हासिल हुए थे।
बिहार में CPI के वर्तमान में दो विधायक हैं। दोनों विधायक बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा सीटों से ही आते हैं। पार्टी के राम रतन सिंह, तेघड़ा और सुर्यकान्त पासवान, बखरी विधानसभा सीट से विधायक हैं।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।