Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

मोहन भागवत का विवादित बयान 2024 का चुनावी एजेंडा: तारिक अनवर

तारिक़ अनवर ने एक प्रेस वार्ता के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के विवादित बयान पर टिप्पणी दी, साथ ही साथ अडानी-हिंडेनबर्ग मामले और भारत जोड़ो यात्रा पर भी अपनी राय रखी।

shadab alam Reported By Shadab Alam |
Published On :
Tariq Anwar in katihar

बिहार के कटिहार में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तारिक़ अनवर ने गामिटोला स्थित सद्भावना भवन में एक प्रेस वार्ता के दौरान आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के विवादित बयान पर टिप्पणी दी, साथ ही साथ अडानी-हिंडेनबर्ग मामले और भारत जोड़ो यात्रा पर भी अपनी राय रखी।


पूर्व सांसद तारिक़ अनवर ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा ब्राह्मणों पर दिए विवादित बयान को 2024 का चुनावी एजेंडा बताया है। उन्होंने कहा कि साफ़ लगता है कि मोहन भागवत का बयान 2024 का चुनावी एजेंडा है क्योंकि चुनाव के समय आरएसएस, भाजपा हमेशा रूप बदलती रहती है।

Also Read Story

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

बिहार सरकार में IAS अधिकारियों के तबादले, कई प्रमंडलीय आयुक्त और डीएम बदले

किशनगंज: 11 केवी तार गिरने से मवेशी की मौत, लोगों ने मुआवजे और लाइन शिफ्टिंग की मांग की

पूर्णिया में पुलिस की गाड़ी में सवार तीन पुलिसवालों ने युवक से लुटे ₹1.10 लाख

भारत-पाक तनाव के बीच पूर्णिया में मुख्यमंत्री की सुरक्षा बलों के साथ बैठक

अररिया सदर अस्पताल में लगी भीषण आग, तीन जिलों से मंगाई गईं 13 दमकल गाड़ियां

अररिया: पुलिस मुठभेड़ में तनिष्क लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा की मौत

किशनगंज में कनकई और महानंदा नदी पर दो पुलों के निर्माण के लिए टेंडर जारी

अररिया में अपराधी को गिरफ्तार करने गए ASI की मौत, ‘पीट-पीटकर हत्या नहीं’

“जिस संगठन में लगातार ब्रह्मण प्रभावी रहा है वह संगठन जब ऐसे बयान देता है, तो आश्चर्य होता है। आरएसएस के जो प्रमुख होते हैं, वह ब्रह्मण समुदाय से होते हैं। एक तरफ कह रहे हैं कि ब्राह्मणवाद इसके लिए ज़िम्मेदार है और दूसरी तरफ आरएसएस में सबसे ज़्यादा ब्रह्मणवाद है,” तारिक़ कहते हैं।


उन्होंने अडानी मामले में कहा, “अडानी साहब अब पूरी तरह से एक्सपोज़ हो चुके हैं। जो भी चीज़ें सामने आई हैं उसकी जांच हो। जो यह कह रहे हैं कि यह रिपोर्ट भारत के विरुद्ध साज़िश है, सरासर झूठ है। यह एजेंसी इससे पहले अमेंरीका, जापान और अन्य देशों के कई उद्योगपतियों की पोल खोल चुकी है।”

तारिक़ अनवर ने कहा कि देश की स्वास्थ्य सेवा बदतर हो चुकी है। शिक्षा और रोजगार के लिए बजट में कोई भी वैकेंसी नहीं है। महंगाई चरम पर है। उन्होंने एक कहावत का जिक्र करते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है इसलिए यह सरकार 2024 में चली जाएगी।

भारत जोड़ो यात्रा पर क्या बोले

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर तारिक़ अनवर ने कहा कि यह यात्रा देश में पनप रही नफरत, घृणा के खिलाफ एक अभियान है। यह अपने आप में एक ऐतिहासिक यात्रा है। आने वाले चुनाव में इसका असर देखने को मिलेगा।

बिहार में भारत जोड़ो यात्रा होगी या नहीं, इस सवाल पर उन्होंने कहा, “बिहार में भी ज़मीनी स्तर पर कांग्रेस पार्टी यात्रा कर रही है। आज यात्रा मोतिहारी में है और आगे पटना और गया भी जाएगी। हर स्तर पर हमारी यात्रा आगे भी चलती रहेगी। बिहार में कोई राष्ट्रीय यात्रा होगी या नहीं, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है।”

एजेंसियों के सर्वे पर उठाए सवाल

कटिहार के पूर्व सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नंबर वन कहने वाले सर्वे में शामिल एजेंसियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये एजेंसियां अपनी विश्वसनीयता खो चुकी हैं और इस तरह के सर्वे में कोई दम नहीं है।

2024 के चुनाव में क्या होगा एजेंडा

प्रेस वार्ता के दौरान 2024 के चुनाव में क्या एजेंडा होने वाला है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि बिहार में जो कांग्रेस, आरजेडी जेडीयू का महागठबंधन बना है, यह बहुत मजबूत गठबंधन है। “2019 मोदी सरकार का पीक था अब इस पार्टी का पतन शुरू हो चुका है। धीरे धीरे यह बात लोगों को समझ आने लगी है कि हर जगह भाजपा का ग्राफ गिरा है,” तारिक अनवर ने कहा ।

उन्होंने आगे कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्या 2024 के चुनाव में मुद्दा बनेंगे। भाजपा धर्म-जाति के नाम पर भटकाने का प्रयास करेगी, लेकिन लोग अब इसे समझ चुके हैं।

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

सय्यद शादाब आलम बिहार के कटिहार ज़िले से पत्रकार हैं।

Related News

स्लोवेनिया जाने की फिराक में दो बांग्लादेशी नागरिक किशनगंज से गिरफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट बाउंड्री वॉल की निविदा प्रक्रिया पूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

पूर्णिया में महानंदा बेसिन प्रोजेक्ट के खिलाफ विशाल आमसभा, लाखों की आबादी प्रभावित होने का खतरा

किशनगंज: दो सप्ताह से गायब ट्रेक्टर चालक का मिला शव, 5 गिरफ्तार

बिहार के लाल शम्स आलम ने स्विमिंग में बनाया रिकॉर्ड, अंतरराष्ट्रीय खेल में जीते 6 मैडल

किशनगंज में एनएच 27 पर तेज़ रफ़्तार बाइक पर सवार 3 छात्रों की मौत

पूर्णिया में डीजे वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत, दर्जन भर लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क

बिहार SIR नोटिस से डर के साय में हैं 1902 में भारत आये ईरानी मुसलमान