चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) भाजपा की नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में शामिल हो गई है। चिराग पासवान ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह निर्णय लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।
चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास गुट) के अध्यक्ष हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के पुत्र हैं, और जमुई से सांसद हैं।
Also Read Story
2024 आम चुनाव सीट बंटवारे को लेकर भाजपा और लोजपा के बीच बातचीत चल रही थी। माना जा रहा है कि जे. पी. नड्डा और अमित शाह से हुए मुलाकात में सीट बंटवारे को लेकर बात बन गई है। सीटों की हिस्सेदारी फाइनल होने के बाद ही चिराग पासवान ने यह फैसला किया है।
राम विलास पासवान के छोटे भाई हाजीपुर सांसद पशुपति पारस के नेतृत्व वाली लोजपा की दूसरी गुट राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी पहले से NDA में है।
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।