[vc_row][vc_column][vc_column_text]महागठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर प्रेस कांफ्रेंस से नाराज होकर चले जाने वाले विकासशील इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी ने बिहार के नेताप्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया है। 3 अक्टूबर की घटना से आहत मुकेश साहनी ने आज प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान वे तेजस्वी पर हमलावर दिखे। मुकेश सहनी ने सीधे-सीधे तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा तेजस्वी पर उन्हें धोखा देने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी बिहार के युवाओं को ठग रहे हैं। साहनी ने कहा है कि तेजस्वी उन्हें धोखा देने का काम लोकसभा चुनावों के वक्त से ही कर रहे हैं।
Also Read Story
मुकेश साहनी ने कहा कि तेजस्वी ने शनिवार को एक बार फिर उन्होंने पीठ में खंजर घोपने का काम किया और इसके कारण उन्होंने विद्रोह किया। मुकेश ने कहा कल बीच कांफ्रेंस में महागठबगंधन छोड़ने की बात कहने का कारण बताया कि बात साहनी समाज के सम्मान की हो गई थी इसी कारण उन्हें बीच कांफ्रेंस में ऐसा करना पड़ा। कांफ्रेस में उन्होंने तेजस्वी यादव को आड़े हाथों तो लिया ही साथ ही तेज प्रताप और तेजस्वी के संबंधों को लेकर भी बड़ी बात कही। साहनी ने कहा कि तेजस्वी यादव इतने मतलबी हैं कि वह अपने बड़े भाई तेजप्रताप यादव की भी तरक्की नहीं देख सकते।
[wp_ad_camp_1]
उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव कल बेहोश नहीं हुए थे, बल्कि वह अपने मन मुताबिक सीटों पर अपने उम्मीदवारों के लिए टिकट को लेकर नाराज थे। वह कल प्रेस वार्ता में नहीं आ रहे थे और इसीलिए उनके बेहोश होने का पूरा ड्रामा रचा गया। साहनी ने कहा कि तेजप्रताप यादव एक अच्छे इंसान हैं जबकि तेजस्वी उतने ही मतलबी हैं। साहनी ने लोकसभा चुनाव को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि उनसे पहले ही सारी बातचीत होने के बावजूद तेजस्वी यादव ने कल अलग बयान दिया। मुकेश साहनी ने पोल खोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने उन्हें कांग्रेस के ऊपर हमला बोलने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने केवल अपने प्रवक्ताओं को आगे किया।
[wp_ad_camp_1]
इस प्रेस वार्ता में साहनी ने सीटों के बंटवारे से पहले महागठबंधन में हुए पूरे खेल का कच्चा चिट्ठा खोल कर रख दिया। उनके इस प्रेस कांफ्रेंस के बाद महागठबंधन में पर्दे के पीछे चल रहा पूरा खेल अब सबके सामने आ गया है। बता दें कि 3 अक्टूबर को बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर महागठबंधन ने अपने सीटों के बंटवारे की घोषणा की थी। इस दौरान मुकेश साहनी की पार्टी के लिए सीटों का एलान नहीं किया गया। जिससे नाराज साहनी ने बीच कांफ्रेस में ही विद्रोह कर दिया और उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा काटा।
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_separator border_width=”4″ css_animation=”bounceInUp”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_single_image image=”3718″ img_size=”full” alignment=”center” onclick=”custom_link” img_link_target=”_blank” link=”https://pages.razorpay.com/support-main-media”][/vc_column][/vc_row]
सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।