Main Media

Get Latest Hindi News (हिंदी न्यूज़), Hindi Samachar

Support Us

असामाजिक तत्वों से परेशान आजादी से पहले स्थापित स्कूल

कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खाड़ी है, जिसकी कोई बाउंड्री नहीं है। बाउंड्री ना होने से आजकल इसके छात्र और शिक्षक कुछ असामाजिक तत्वों के कारण परेशान हैं।

Aaquil Jawed Reported By Aaquil Jawed |
Published On :
Primary school khadi in balia belon of Katihar district

यह कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खाड़ी है, जिसकी कोई बाउंड्री नहीं है। बाउंड्री ना होने से आजकल इसके छात्र और शिक्षक कुछ असामाजिक तत्वों के कारण परेशान हैं।


बता दें कि इस विद्यालय को आजादी से पूर्व 1935 में स्थापित किया गया था। स्कूल में 6 शिक्षक और कुल 147 बच्चे नामांकित हैं। स्कूल की जमीन पर एक पुराना खंडहर है, बच्चों के खेलने के लिए कोई प्लेग्राउंड मौजूद नहीं है और यहां तक कि स्कूल की कोई बाउंड्री भी नहीं है। इस वजह से छुट्टी के बाद इसी गांव के बच्चे स्कूल प्रांगण में घुस जाते हैं, और गंदगी फैलाने के साथ ही स्कूल की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हैं। स्कूल के शिक्षक बताते हैं कि यह सब पिछले कई सालों से हो रहा है, और वह हर बार अपने पैसों से स्कूल की प्रॉपर्टी ठीक कराते हैं।

मनोज कुमार दास 2007 से सहायक शिक्षक के तौर पर स्कूल में पदस्थापित हैं। उनका कहना है कि स्कूल में बाउंड्री के लिए कई बार विभाग को लिखकर दिया गया और स्कूल के अध्यक्ष सचिव से भी बात की गई लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ।


इसको लेकर जब हमने स्कूल के अध्यक्ष मोहम्मद महफूज से बात की तो उन्होंने फोन पर बताया कि बाउंड्री की मांग तो पहले भी हो चुकी है, लेकिन असामाजिक तत्वों के परेशान करने और ताला खराब करने जैसी चीजें उनके संज्ञान में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही हम लोग इसका समाधान करेंगे, और कुछ महीनों में पंचायत स्तर पर स्कूल की बाउंड्री बनाने का प्रयास करेंगे।

Also Read Story

महानंदा नदी में डूबा किशनगंज इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र, तीसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, तीन साथियों पर FIR

किशनगंज : बिशनपुर हत्याकांड का पर्दाफाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

ट्रेन में क्या हुआ था उस रात? मुफ़्ती तौसीफ रज़ा की मौत पर किशनगंज से ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार: मुस्लिम नाबालिग को बालिग बताकर ढाई महीने जेल में रखा

“चोरी की घटना कबूलो, नहीं तो मारकर नपुंसक बना देंगे” – दो भाइयों ने बताई पुलिसिया अत्याचार की कहानी

अररिया में पत्रकार मुनव्वर से बंदूक के बल पर लूटपाट, दांत तोड़ा, तीन गिरफ्तार

ईसाई आदिवासियों पर बजरंग दल का हमला, कटिहार से Ground Report

बिहार में ऑनर किलिंग के बाद हत्यारे पिता के समर्थन में क्यों उतरे लोग?

सीमांचल की ज़मीनी ख़बरें सामने लाने में सहभागी बनें। ‘मैं मीडिया’ की सदस्यता लेने के लिए Support Us बटन पर क्लिक करें।

Support Us

Aaquil Jawed is the founder of The Loudspeaker Group, known for organising Open Mic events and news related activities in Seemanchal area, primarily in Katihar district of Bihar. He writes on issues in and around his village.

Related News

पूर्णिया: डायन बताकर आदिवासी परिवार के 5 लोगों की हत्या, 3 गिरफ्तार

हिरासत में मौतों का केंद्र अररिया! फिर एक मौत, उठने लगे सवाल

बहादुरगंज का ‘साइको पुलिसवाला’, क्रूरता के कई मामले आये सामने

‘4 घंटे PMCH में भटके, ऑक्सीजन के लिए पैसा मांगा’ – मृत दलित रेप पीड़िता के परिजन

गवाही के लिए 22 बार तारीख मिलने पर भी नहीं पहुंचे आईओ, गिरफ्तारी का आदेश

मुस्लिम युवक की टोपी उछाली, हत्या की, पुलिस ने कहा – मामला हेट क्राइम का नहीं

दिल्ली पुलिस ने किशनगंज के युवक को बांग्लादेशी होने के शक में हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Posts

Ground Report

VB-G RAM G: लागू होने से पहले ही क्या नया कानून मनरेगा मज़दूरों का हक़ छीन रहा?

बिहार के नवादा में अतहर की मॉब लिंचिंग के डेढ़ महीने बाद भी न मुआवज़ा मिला, न सबूत जुटे

बिहार चुनाव के बीच कोसी की बाढ़ से बेबस सहरसा के गाँव

किशनगंज शहर की सड़कों पर गड्ढों से बढ़ रही दुर्घटनाएं

किशनगंज विधायक के घर से सटे इस गांव में अब तक नहीं बनी सड़क